JP Nadda warning : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को मैनपाट में आयोजित विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में पार्टी नेताओं को कड़ी नसीहत दी। उन्होंने भ्रष्टाचार से दूर रहने, ठेकेदारों से बचने और बयानबाजी से परहेज करने की हिदायत दी। नड्डा ने साफ कहा कि “अगर कोई नेता ठेकेदारों और अन्य लालचों के चंगुल में फंसे, तो अगली बार उनका चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।”
नड्डा ने पार्टी के सांसदों और विधायकों को संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमेल बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना ही असली जिम्मेदारी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें जमीनी स्तर पर लोगों तक ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेकर आगे की योजनाओं पर काम करने के लिए कहा।
भाजपा अध्यक्ष ने नेताओं को जनसेवा को प्राथमिकता देने और खुद को “हीरो” समझने की मानसिकता से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “बिना वजह मीडिया में बयान देने से बचें और यह न सोचें कि आप ही पार्टी के प्रमुख चेहरे हैं।” उन्होंने सभी नेताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कार्यशैली में अनुशासन और संयम बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया।
मैनपाट में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के मोबाइल फोन बैन रहे ताकि सत्र में पूरी एकाग्रता बनी रहे। इस वर्ग में विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही यह तय किया गया कि कैसे बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाए और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जाए।
इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के 10 सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित कुल 52 विधायक शामिल हुए। हालांकि, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति रही। जेपी नड्डा की यह कड़ी चेतावनी एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखी जा रही है कि पार्टी अब अपने नेताओं से सिर्फ निष्ठा नहीं, बल्कि ईमानदार और परिणाम देने वाली कार्यशैली की अपेक्षा रखती है। मैनपाट का यह प्रशिक्षण वर्ग आगामी चुनावों की दृष्टि से भाजपा के लिए रणनीतिक तैयारी का संकेत भी माना जा रहा है।
Unnao Suicide Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली…
Lord Parshurama Biography : सनातन धर्म में भगवान परशुराम का व्यक्तित्व अत्यंत तेजस्वी और शौर्य…
Women Reservation Bill : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान योगी…
Javelin Controversy: भारत में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले…
Mahabharat Bheem: भारतीय इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे असाधारण व्यक्तित्व दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी…
Strait of Hormuz Reopens : अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत…
This website uses cookies.