छत्तीसगढ़

K.R. Technical College : नया परिसर, नई पहचान: के.आर. टेक्निकल कॉलेज में प्रवेश हेतु उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

K.R. Technical College : सरगुजा अंचल में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का पर्याय बन चुका के.आर. टेक्निकल कॉलेज, अंबिकापुर अब अपने नवीन परिसर में नवीन ऊर्जा और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित हो रहा है। यह नया परिसर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के आगे, काली घाट मंदिर के पास, संजय नगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में स्थित है।

कॉलेज संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा से संबद्ध है और छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है। साथ ही, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से B+ ग्रेड और बीबीए व बीसीए पाठ्यक्रमों के लिए एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है।

कॉलेज अपने छात्रों को न केवल विविध स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययन की सुविधा देता है, बल्कि एक समृद्ध और समर्पित शैक्षणिक वातावरण भी उपलब्ध कराता है। यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण, विषयानुसार उत्तम लैब, तथा दस हजार से अधिक पुस्तकों वाली समृद्ध लाइब्रेरी उपलब्ध है। साथ ही, छात्रों की सुविधा हेतु बस और जीप की परिवहन सेवा भी प्रारंभ की गई है, जिससे दूरदराज के विद्यार्थी भी आसानी से कॉलेज आ-जा सकें।

सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, और विद्यार्थी बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, एमए, एमएससी, एमकॉम एवं एमएसडब्ल्यू जैसे कोर्सों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष कॉलेज ने विद्यार्थियों के हित में “जीरो एडमिशन फीस योजना” लागू की है, जिसमें प्रवेश पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क है। साथ ही, “पहले आए, पहले पाए” की नीति के अंतर्गत सीमित सीटों पर त्वरित प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है।

प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। साथ ही, कॉलेज की समिति द्वारा सभी वर्ग के विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति योजना भी चलाई जा रही है, जिससे शिक्षा का अवसर हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।

के.आर. टेक्निकल कॉलेज न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि एक स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त परिसर में अध्ययन का अवसर भी देता है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देते हुए कॉलेज परिसर को पूरी तरह से इको-फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे छात्रों को एक शांत, स्वास्थ्यप्रद और एकाग्रता बढ़ाने वाला वातावरण प्राप्त होता है। साथ ही, विद्यार्थियों की सुविधा और तकनीकी दक्षता को ध्यान में रखते हुए कॉलेज द्वारा सप्ताह में एक दिन विशेष रूप से ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र घर पर रहकर भी पढ़ाई जारी रख सकें। इसके अतिरिक्त, कॉलेज में कैरियर उन्मुख शिक्षा के साथ-साथ प्लेसमेंट सेल की सक्रिय भूमिका रहती है, जो छात्रों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं कैंपस इंटरव्यू जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

कॉलेज की निदेशक डॉ. रीनू जैन एवं प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा ने समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते कॉलेज से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें और अपने भविष्य को सुनहरा बनाएं।

Read More  : Akhilesh Yadav Statement : उत्तर प्रदेश में स्कूल मर्जर पर मचा बवाल, अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बनेंगे साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI Awards 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के चमकते सितारे और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन…

28 minutes ago

Strait of Hormuz: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बड़ी राहत, होर्मुज की लहरों को पार कर सुरक्षित निकले भारतीय तेल टैंकर

Strait of Hormuz: मध्य पूर्व में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा भीषण सैन्य…

43 minutes ago

Fuel Crisis: ईंधन संकट की अफवाहों पर फुल स्टॉप, अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग, सप्लाई चेन को लेकर बड़ा भरोसा

Fuel Crisis: देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही…

52 minutes ago

This website uses cookies.