Karnataka Politics: कर्नाटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अफवाहों को सख्ती से खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा कि उनका फोकस केवल कांग्रेस पार्टी और जनता की सेवा पर है, न कि किसी पद या सत्ता पर। शिवकुमार ने लालबाग में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग और मीडिया उनके मुख्यमंत्री बनने की खबरें फैलाकर भ्रमित कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
डीके शिवकुमार ने कहा, “मैंने नेतृत्व परिवर्तन पर कोई बात नहीं की है। कुछ लोग चाहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनूं, लेकिन मैंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है। अगर मुझसे पूछा जाता है कि क्या मुख्यमंत्री बनने का समय निकट है, तो मैं सिर्फ इतना कहता हूं – देखिए। इसका मतलब यह नहीं कि मैं इस पद के लिए प्रयासरत हूं।”
शिवकुमार ने मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कोई झूठी बातें फैला रहा है या कोई चैनल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, तो मुझे आपके खिलाफ मानहानि का केस करना पड़ेगा। मैं पूरी तरह सचेत हूं और ऐसी अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करूंगा।”
डिप्टी सीएम ने अपने समय को लेकर स्पष्ट किया कि उन्हें पता है कि उनका समय कब आएगा। उन्होंने कहा, “मेरा समय तब आएगा जब 2028 में कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। यही मेरा लक्ष्य है।”
शिवकुमार ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें बीजेपी की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोई भी मुख्यमंत्री पद पर टिप्पणी न करें। हमारा पूरा ध्यान राज्य के लोगों की सेवा पर है।”
कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री पद में बदलाव या साझा कार्यकाल जैसे विवादित मुद्दों पर सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष जीसी चंद्रशेखर को निर्देश दिया है कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं को नोटिस जारी किया जाए।
राज्य में जल्द कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 13 अक्टूबर को सभी मंत्रियों को डिनर पर बुलाया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह डिनर किसी राजनीतिक बदलाव से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा, “काफी समय से मैंने मंत्रियों को भोजन के लिए नहीं बुलाया था, इसलिए यह सिर्फ मिल-बैठने का अवसर है। इसका कैबिनेट फेरबदल से कोई लेना-देना नहीं है।”
21 अगस्त को विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ घटना पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम शिवकुमार ने भाजपा विधायक आर. अशोक के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा की चालों के बारे में बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ आरएसएस की प्रार्थना की दो पंक्तियां गाकर सभी को चौंका दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था।
Read More: Bihar Elections 2025: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को राघोपुर सीट हारने का किया दावा
Ambikapur Land Mafia : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में बस स्टैंड के पास स्थित ऐतिहासिक…
WB Elections : पश्चिम बंगाल में मतगणना (Counting) की प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सत्ताधारी…
Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…
Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…
Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…
Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…
This website uses cookies.