Karnataka Politics: कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने की खबरों को किया खारिज, मीडिया को दी चेतावनी

Karnataka Politics: कर्नाटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अफवाहों को सख्ती से खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा कि उनका फोकस केवल कांग्रेस पार्टी और जनता की सेवा पर है, न कि किसी पद या सत्ता पर। शिवकुमार ने लालबाग में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग और मीडिया उनके मुख्यमंत्री बनने की खबरें फैलाकर भ्रमित कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।

ads

डीके शिवकुमार ने कहा, “मैंने नेतृत्व परिवर्तन पर कोई बात नहीं की है। कुछ लोग चाहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनूं, लेकिन मैंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है। अगर मुझसे पूछा जाता है कि क्या मुख्यमंत्री बनने का समय निकट है, तो मैं सिर्फ इतना कहता हूं – देखिए। इसका मतलब यह नहीं कि मैं इस पद के लिए प्रयासरत हूं।”

ads

मीडिया को चेतावनी, कहा- झूठी खबरों पर कानूनी कार्रवाई होगी

शिवकुमार ने मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कोई झूठी बातें फैला रहा है या कोई चैनल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, तो मुझे आपके खिलाफ मानहानि का केस करना पड़ेगा। मैं पूरी तरह सचेत हूं और ऐसी अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करूंगा।”

डिप्टी सीएम ने अपने समय को लेकर स्पष्ट किया कि उन्हें पता है कि उनका समय कब आएगा। उन्होंने कहा, “मेरा समय तब आएगा जब 2028 में कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। यही मेरा लक्ष्य है।”

सीएम सिद्धारमैया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं डीके शिवकुमार

शिवकुमार ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पार्टी हाईकमान के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें बीजेपी की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोई भी मुख्यमंत्री पद पर टिप्पणी न करें। हमारा पूरा ध्यान राज्य के लोगों की सेवा पर है।”

कुछ दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री पद में बदलाव या साझा कार्यकाल जैसे विवादित मुद्दों पर सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष जीसी चंद्रशेखर को निर्देश दिया है कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं को नोटिस जारी किया जाए।

कैबिनेट फेरबदल को लेकर बढ़ी अटकलें

राज्य में जल्द कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 13 अक्टूबर को सभी मंत्रियों को डिनर पर बुलाया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह डिनर किसी राजनीतिक बदलाव से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा, “काफी समय से मैंने मंत्रियों को भोजन के लिए नहीं बुलाया था, इसलिए यह सिर्फ मिल-बैठने का अवसर है। इसका कैबिनेट फेरबदल से कोई लेना-देना नहीं है।”

21 अगस्त को विधानसभा में हुआ था चर्चा का एक अनोखा वाकया

21 अगस्त को विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ घटना पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम शिवकुमार ने भाजपा विधायक आर. अशोक के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा की चालों के बारे में बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ आरएसएस की प्रार्थना की दो पंक्तियां गाकर सभी को चौंका दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था।

Read More: Bihar Elections 2025: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को राघोपुर सीट हारने का किया दावा

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.