कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रजपुरीकला पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका

Ambikapur News : सरगुजा जिला प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका सोमवार को विकासखण्ड लखनपुर के रजपुरीकला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां बालिकाओं से मिलकर कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है।

ads

Adst

 

राज्यपाल डेका ने बच्चों से पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, तो बच्चों ने अपनी -अपनी इच्छा जाहिर की। राज्यपाल डेका ने कहा कि आप जो सपना देख रहें हैं, उसे साकार करने के लिए मेहनत करना होगा। अपना लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी के साथ आगे बढ़े, मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों को कहा कि शिक्षक बच्चों को राह दिखाते हैं, इसलिए शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को समझें, बच्चों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने बच्चों को शिक्षक के साथ अच्छा व्यवहार करने, उनका आदर करने कहा। उन्होंने कहा कि हमें गिरने पर खड़ा होने की ताकत शिक्षक से ही मिलेगी। इसी प्रकार उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने माता-पिता का सम्मान करें, आवश्यकतानुसार ही मोबाईल का उपयोग करें।

राज्यपाल डेका ने इस दौरान विद्यालय को 5 कम्प्यूटर सिस्टम प्रदान करने की घोषणा की। राज्यपाल द्वारा शाला में चल रही शैक्षिक और व्यावसायिक गतिविधियों अंतर्गत शिक्षण टीएलएम, लिप्पन, मधुबनी, वेस्ट मटेरियल आर्ट, रेजिन आर्ट का निरीक्षण किया गया। राज्यपाल रमेन डेका के साथ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर, आईजी दीपक कुमार झा, डीईओ दिनेश कुमार झा, जिला मिशन समन्वयक सर्वजीत पाठक तथा जिले और विकासखंड के सभी अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुराधा सिंह अधीक्षिका द्वारा की गई और शाला की शिक्षिकाएं दीप्ति वर्मा, छबीलता महापात्र, मेरी ममता लकड़ा, रूपा चक्रधारी व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.