Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की दी चेतावनी

Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपने साथी जश्नप्रीत सिंह के कथित एनकाउंटर को लेकर भड़क उठा है। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करने की चेतावनी दी है।

ads

पन्नू ने अपने वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ “पहली गोली” चलाई है, जिस पर “गोली का जवाब गोली” से दिया जाएगा। पन्नू ने मुख्यमंत्री मान के विदेश दौरे की जानकारी देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है।

Adst

जश्नप्रीत सिंह के एनकाउंटर को बताया ‘फर्जी’

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जश्नप्रीत सिंह को खालिस्तान जनमत संग्रह का कार्यकर्ता बताया और उनके एनकाउंटर को “फर्जी” व “राज्य प्रायोजित आतंक” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर हुई है और इसका बदला लिया जाएगा।

15 अगस्त को ट्रेनों को उड़ाने की साजिश की धमकी

पन्नू ने अपने वीडियो संदेश में धमकी देते हुए कहा कि 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाया जाएगा और इन्हें उड़ाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दिन किसी भी हालत में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करें। इसके अलावा, पंजाब के लोगों से मुख्यमंत्री मान के फरीदकोट में होने वाले तिरंगा समारोह से भी दूर रहने को कहा गया है।

जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

पन्नू ने यह भी दावा किया कि जश्नप्रीत की मौत का बदला पंजाब ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी सुनाई देगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने और “मान सरकार के खिलाफ जवाबी कार्रवाई” करने का एलान किया।

जश्नप्रीत सिंह कौन है?

जश्नप्रीत सिंह वह युवक है जिसने अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे थे। अमृतसर के शिवाला मंदिर बाग भाइयां, कचहरी परिसर और खालसा कॉलेज में खालिस्तानी ग्रैफिटी पेंटिंग के आरोप में वह पुलिस के रडार पर था।

पुलिस के अनुसार, बटाला के दरगाबाद गांव का रहने वाला जश्नप्रीत 7 और 8 अगस्त की दरमियानी रात अमृतसर में नारे लिख रहा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक 9mm ग्लॉक पिस्तौल बरामद करने के लिए उसे मौके पर ले जाया था।

पुलिस के साथ मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, उस हथियार से जश्नप्रीत ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से जश्नप्रीत घायल हो गया और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More  : Monsoon session : संसद मानसून सत्र के 17वें दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी, विधेयक बिना चर्चा पास

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.