ताज़ा खबर

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव बने RJD उम्मीदवार, छपरा से लड़ेंगे बिहार चुनाव 2025

Bihar Election 2025:  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक, खेसारी लाल यादव बिहार की छपरा (सारण) लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, पहले चर्चा थी कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। खुद खेसारी ने पिछले दिनों कहा था कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं, क्योंकि वह खुद अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, “अगर वह मान जाती हैं तो ठीक, नहीं तो मैं तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करूंगा।”

पत्नी ने किया इनकार, खेसारी बने दावेदार

ताजा जानकारी के अनुसार, खेसारी की पत्नी चंदा देवी ने छपरा से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद, पार्टी आलाकमान और समर्थकों के दबाव के चलते अब खेसारी लाल यादव ने खुद चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

खेसारी लाल यादव का अपने गृह क्षेत्र छपरा से चुनाव लड़ना आरजेडी के लिए एक बड़ा दांव माना जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता और ‘यादव’ समुदाय से आने के कारण, वह लालू प्रसाद यादव के ‘लालटेन’ की रोशनी को और मजबूत कर सकते हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार का सियासी सफर

खेसारी लाल यादव की छपरा में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसका सीधा फायदा उन्हें चुनाव में मिल सकता है। उनका यह फैसला बिहार की राजनीति में एक नई हलचल पैदा करेगा, खासकर छपरा सीट पर, जहाँ मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। अब देखना यह होगा कि भोजपुरी सिनेमा का यह ‘नायक’ राजनीति के मैदान में कितना सफल होता है।

Read More: Balod ACB Raid: बालोद CMHO कार्यालय में ACB का छापा, रिश्वतखोरी में दो कर्मचारी गिरफ्तार

Thetarget365

Recent Posts

Raigarh Police Transfer: रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने एक साथ 219 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Raigarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने…

35 minutes ago

Surajpur News : सूरजपुर में नाले के गंदे पानी से बर्तन धोते दिखे स्कूली बच्चे, वीडियो वायरल होने पर हेडमास्टर सस्पेंड

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद संवेदनहीन और हैरान करने वाला मामला…

39 minutes ago

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर-बिलासपुर समेत इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मार्च का महीना शुरू होते ही सूरज के तेवर तीखे…

43 minutes ago

Odisha Rajya Sabha Polls: भाजपा विधायकों की पारादीप में बाड़ेबंदी, राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ शुरू

Odisha Rajya Sabha Polls:  ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों पर होने वाले आगामी 16 मार्च…

48 minutes ago

Delhi-NCR Weather: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानें कब तक रहेगा सुहाना मौसम

Delhi-NCR Weather: उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच प्रकृति ने अपनी…

51 minutes ago

This website uses cookies.