Thetarget365

बीच सड़क से दामाद का किया अपहरण, ससुराल ले जाकर जमकर की पीटा, 6 आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज @thetarget365 बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हाईवा ड्राइवर को उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने फिल्मी अंदाज़ में बीच सड़क से अगवा कर लिया। ड्राइवर को जबरन गाड़ी से उतारकर ले जाया गया और कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की गई। दामाद की शिकायत पर अब ससुराल पक्ष के 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

जानकारी अनुसार, पीड़ित सरवर आलम 25 वर्ष, निवासी चन्द्रनगर, चौकी तातापानी, हाईवा ट्रक में गिट्टी लोड कर 30 अप्रैल 2025 को तातापानी की ओर जा रहा था। मेन रोड NH 343 लुरगुट्टा जंगल के पास ट्रक खराब होने पर वह मरम्मत कर रहा था, तभी करीब 1:30 बजे सफेद स्कॉर्पियो में सवार उसके ससुर मुमताज अंसारी, पत्नी रुकसाना खातुन और अन्य ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने “पत्नी को क्यों नहीं रखते” कहते हुए सरवर को जबरन गाड़ी में बैठाया और रेवतीपुर, थाना रामचंद्रपुर स्थित घर ले जाकर कमरे में बंद कर मारपीट की।

पीड़ित दामाद की रिपोर्ट पर चौकी तातापानी में अपराध क्रमांक 67/2025 धारा 140(3), 1152, 19121 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों
ससुर मुमताज अंसारी 45 वर्ष, पत्नी रुकसाना खातुन 25 वर्ष तथा गांव का मंजूर अंसारी 28 वर्ष, अहमद अंसारी 56 वर्ष, करीम अंसारी 33 वर्ष एवं बेलाल अंसारी 18 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

thetarget365

Recent Posts

Congo New Government : कांगो गणराज्य में नई सरकार का गठन, अनातोले कोलिनेट माकोसो फिर बने प्रधानमंत्री

Congo New Government : अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अध्याय की शुरुआत…

2 minutes ago

Jeffrey Sachs World War 3 : बाबा वेंगा के बाद अब जेफरी सैक्स ने दी विश्वयुद्ध की चेतावनी, गहराया बड़ा संकट

Jeffrey Sachs World War 3 :  दुनियाभर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध बुल्गारियाई…

14 minutes ago

West Bengal Election : राहुल गांधी का बंगाल में शक्ति प्रदर्शन, मोदी और ममता पर साधा तीखा निशाना

West Bengal Election : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल…

21 minutes ago

Kolkata Slum Fire : महेशतला की झुग्गियों में भीषण आग, सियालदह-बज बज रेल सेवा घंटों बाधित

Kolkata Slum Fire : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शनिवार को एक…

34 minutes ago

This website uses cookies.