अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सुर-संगीत संघ ने स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय और अतिथि कलाकारों ने सदाबहार गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सुर-संगीत संघ ने स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। स्थानीय और अतिथि कलाकारों ने सदाबहार गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

Kishore Kumar death anniversary : महान गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में सुर-संगीत संघ की ओर से “गाता रहे मेरा दिल, द लेजेंड किशोर दा स्वरांजलि” कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को किशोर दा के स्वर्णिम दौर की याद दिला दी। स्थानीय और अतिथि कलाकारों की आवाज में उनके लोकप्रिय गीतों का श्रोताओं ने देर रात तक आनंद लिया।

कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति राजेन्द्र लागपाले, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार बंसल, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कन्सारी और समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महापौर मंजूषा भगत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शहर में गीत-संगीत से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने नए कलाकारों को मंच देने की पहल को सराहनीय बताया। कुलपति राजेन्द्र लागपाले ने युवा कलाकारों को बधाई देते हुए संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में अतिथि कलाकार गोपाल पांडेय, चंद्र प्रताप सिंह, स्वप्निल जायसवाल, मलय भट्टाचार्य, संजीव वर्मा, संतोष दास सरल और अश्मि वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
नवोदित कलाकारों में विमल मंदिलवार, उन्मेष मिश्रा, राधेश्याम मानिकपुरी, नीतेश पांडेय, राकेश शुक्ला, अरुण अग्रवाल, सुप्रिया सिन्हा, हितेश सिंह, अमित तिवारी, रेखा देवांगन, राजकुमार देवांगन, भोला रक्सेल, रितेश दतवार, शिवम सिन्हा, शिवराज सिंह, राम मंगेशिया, गीता भूपाल, लीला आगरे, सूरज पाठक, लता चौहान, ऋषभ यादव, पूनम प्रजापति, प्रिया सिंह और प्रज्ञावति भगत ने अपनी गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए संगीत प्रेमी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुर-संगीत संघ के जिलाध्यक्ष संतोष दास सरल ने किया, जबकि सचिव राधेश्याम मानिकपुरी ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन में शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
