Kolkata Gang Rape Case : कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में 20 वर्षीय युवती के साथ उसके जन्मदिन पर सामूहिक बलात्कार की घृणित घटना सामने आई है। शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को हुई इस वारदात की जानकारी पुलिस ने रविवार, 7 सितंबर को दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान चंदन मलिक और दीप के रूप में की है, जो अभी तक फरार हैं। मामले की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसकी चंदन मलिक से कई महीने पहले पहचान हुई थी। चंदन ने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। इसके बाद चंदन ने दीप से युवती का परिचय कराया। तीनों के बीच संपर्क बढ़ा और दोनों आरोपियों ने युवती को पूजा समिति में शामिल कराने का झांसा दिया।
युवती ने बताया कि जन्मदिन के दिन चंदन उसे दीप के फ्लैट पर लेकर गया। वहां खाना खाने के बाद जब वह घर लौटना चाहती थी, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने दरवाजा बंद कर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
शनिवार, 6 सितंबर को पीड़िता आरोपीयों के चंगुल से भागने में सफल रही और अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोलकाता में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने शहर में सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी साल जून में साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्रा के साथ भी सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए चेतावनी है।
कोलकाता पुलिस ने कहा है कि वे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। साथ ही जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
MI vs GT : IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…
JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…
SC Netaji Petition : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक…
Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…
BJP Janakrosh : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न…
Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.