Lahore में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Lahore में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Pakistan Crime : पाकिस्तान के लाहौर शहर से एक अत्यंत वीभत्स घटना सामने आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। लाहौर पुलिस के अनुसार, नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो विदेशी महिलाओं का अपहरण कर पांच पुरुषों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया। यह चौंकाने वाली घटना डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) इलाके में अंजाम दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी मुहम्मद रजा डार समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी मुहम्मद शहजाद ने पुष्टि की है कि चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांचवें आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।


पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वे अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में मुख्य आरोपी डार से मिली थीं। आरोपी ने उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया और उनके वीजा आदि की व्यवस्था भी की। विश्वास में आकर वे 29 जून को लाहौर पहुंचीं, लेकिन पाकिस्तान पहुंचते ही उनकी यह यात्रा एक दुःस्वप्न में बदल गई। पीड़िता के अनुसार, रजा डार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें अगवा कर लिया और एक घर में बंधक बना लिया। वहां आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार किया और उन्हें छोड़ने की एवज में 15 लाख डॉलर की भारी-भरकम फिरौती की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिलाओं से जबरन नकदी भी वसूली।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब पीड़ितों के परिवारों ने सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस को दो घंटे के भीतर महिलाओं को बरामद करने का कड़ा निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लाहौर पुलिस ने सेफ सिटी अथॉरिटी की मदद से अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया। महज दो घंटे के भीतर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों विदेशी महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया और चार दरिंदों को धर दबोचा।
रेस्क्यू के बाद दोनों महिलाओं का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया गया, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के बारे में चर्चा है कि वह एक वरिष्ठ राजनीतिक हस्ती का करीबी रिश्तेदार है, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष महिलाओं ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। पाकिस्तान प्रशासन का दावा है कि दोषियों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर विदेशी नागरिकों की सुरक्षा और पाकिस्तान में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read More : Raipur Crime News: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा-ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार



© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
