Thetarget365

Lakme Fashion Week 2025 : ब्लैक ड्रेस में Janhvi Kapoor ने ढाया कहर, रैंप पर लुक देख बढ़ी फैंस के दिल की धड़कनें!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने Lakme Fashion Week 2025 में हिस्सा लिया और मशहूर फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया। उनके ग्लैमरस ब्लैक आउटफिट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

जाह्नवी का ग्लैमरस लुक बना शो का हाईलाइट-

Lakme Fashion Week में जाह्नवी कपूर ने शानदार बॉडीकॉन ड्रेस में रैंप वॉक किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके चारों ओर मॉडल्स पैपराजी के रूप में नजर आए, जो उनका नाम पुकार रहे थे। उनका आत्मविश्वास, एलीगेंस और ग्रेस ने फैशन शो में चार चांद लगा दिए।

हेनरी रूसो की कला से प्रेरित-

फेमस डिजाइनर राहुल मिश्रा के इस नए कलेक्शन की प्रेरणा हेनरी रूसो की स्वप्निल दुनिया से ली गई थी। कलेक्शन में समृद्ध बनावट, जटिल डिज़ाइन और जीवंत रंगों का खूबसूरत संयोजन देखने को मिला। लैक्मे फैशन वीक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस कलेक्शन की भव्यता को दर्शाने वाली पोस्ट शेयर की गई।

https://www.instagram.com/reel/DHy3B7MTPYc/?igsh=djc1cnBpZTdkanh5

https://www.instagram.com/reel/DHzZdf_z8lJ/?igsh=cHJqYTRwOGdnOWw=

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में-


वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ अपनी अगली फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म में शिव राज कुमार, जगपति बाबू और ‘मिर्जापुर’ फेम दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा, जाह्नवी कपूर जल्द ही वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी दिखाई देंगी। उनकी बैक-टू-बैक फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Recent Posts

Iran-US War: भड़के ट्रंप ने NATO को कहा ‘कायर’, बोले- “ईरान बन चुका है न्यूक्लियर पावर, अब पीछे हट रहे साथी”

Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

11 hours ago

Elon Musk AI Prediction: एलन मस्क ने बताया AI का भविष्य, जानें कौन मारेगा बाजी और कौन पिछड़ेगा?

Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…

11 hours ago

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: तीसरे दिन की पूजा में न करें ये गलती, प्रसन्न होंगी माता और मिलेगा वरदान

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…

12 hours ago

Surguja ACB Action: सरगुजा में एसीबी का बड़ा एक्शन, 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू

Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…

12 hours ago

UPSC CMS 2026: मेडिकल ऑफिसर के 1358 पदों पर बंपर भर्ती, MBBS पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…

12 hours ago

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 27 मार्च से आवेदन और जुलाई में एग्जाम

UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…

12 hours ago

This website uses cookies.