बलरामपुर @thetarget365 वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बलरामपुर वनमंडल ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में आज रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सर्किल विजयनगर के चुमरा बीट, वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक पी3461 में अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए 11 मकानों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान उपवनमण्डलाधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षु एसीएफ विकास निकुंज, वन परिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना, अमूल रतन राय समेत बलरामपुर, वाड्रफनगर, धमनी, चान्दो के वनकर्मी, पुलिस बल व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
वनमण्डलाधिकारी बाजपेयी ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
MI vs GT : IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…
JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…
SC Netaji Petition : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक…
Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…
BJP Janakrosh : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न…
Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.