छत्तीसगढ़

यूट्यूब से सीखा चोरी का अनोखा तरीका! शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, व्यापारी भी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। राजनांदगांव में यूट्यूब से शिक्षित शातिर चोर माइकल को आज पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो से अधिक चांदी और सोना बरामद किया है। साथ ही, माइकल से चोरी का सोना खरीदने वाले एक व्यापारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शातिर चोर माइकल सोनारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली फायर गन का उपयोग करता था। इस फायर गन से वह तालों को पिघला देता था। माइकल पहले मोहल्ले की रेकी करता था और फिर उन घरों को निशाना बनाता था जो बंद पड़े रहते थे। वह रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। खास बात यह है कि माइकल चोरी के दौरान और बाद में अपने कपड़े बदलता रहता था, ताकि सीसीटीवी फुटेज में उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने आज कड़ी मेहनत के बाद चोर माइकल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके चोरी के सामान को खरीदने वाले एक व्यापारी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने माइकल के कब्जे से 1 किलो से अधिक चांदी और सोना बरामद किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

3 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

3 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

5 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

5 hours ago

This website uses cookies.