Oplus_131072
राष्ट्रीय उद्यान के संचालक ने बताया कि 15 नवंबर को क्षेत्रीय कर्मचारियों की गश्ती के दौरान बीट टामापहाड़, सर्किल देवसील, पार्क परिक्षेत्र कमर्जी अंतर्गत एक तेंदुआ (Leopard) की मृत्यु की सूचना मिली थी। 16 नवंबर को वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सरगुजा वन वृत्त, अंबिकापुर, संचालक गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, पशु चिकित्सकों की टीम, गोमर्जा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम एवं क्षेत्रीय कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं गोमर्जा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र में छानबीन किया गया।
विभागीय अधिकारी/कर्मचारी व ग्रामीणों की उपस्थिति में तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल के द्वारा शव विच्छेदन (Post-Mortem) किया गया। पशु चिकित्सकीय टीम के परीक्षण के दौरान मृत तेंदुए के Skin, नाखून, दांत एवं सभी अंग सुरक्षित पाये गये। मृत तेंदुए (Leopard) के आवश्यक Sample को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए प्रीजर्व किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। विभाग द्वारा तेंदुए (Leopard) के मृत्यु की सभी संभावित कारणों की विवेचना की जा रही है।
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.