छत्तीसगढ़

उदयपुर में आकाशीय बिजली का कहर : 14 मवेशियों की मौत, एक बछिया गंभीर घायल

Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के बीच हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर जनपद कार्यालय के पीछे स्थित मोहल्ले में बिजली गिरने से 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची तथा घायल बछिया का उपचार शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। देर शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली सीधे उस स्थान पर गिर गई, जहां बड़ी संख्या में मवेशी खड़े थे। बिजली की चपेट में आने से 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पशुपालक बेहद चिंतित नजर आए, क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सक संतोष कंवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बछिया का उपचार शुरू किया। पशु चिकित्सकों के अनुसार घायल बछिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इधर, जिले के कई हिस्सों में देर शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि उदयपुर में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

thetarget365

Recent Posts

Amul milk price hike : अमूल दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, कल से देशभर में लागू होंगे नए दाम

Amul milk price hike :  देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी 'अमूल' (Amul) ने आम…

29 minutes ago

Philippines Senate shooting : फिलीपींस की संसद में गूंजी गोलियां, क्या पूर्व पुलिस प्रमुख को ले जाएगी आईसीसी?

Philippines Senate shooting : फिलीपींस की राजधानी मनीला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने…

35 minutes ago

NEET UG 2026 Paper Leak : नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला, सीबीआई का बड़ा एक्शन, तीन राज्यों से 5 गिरफ्तार

NEET UG 2026 Paper Leak : देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026…

2 hours ago

Prateek Yadav death : प्रतीक यादव पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा, फेफड़ों में खून का थक्का जमने और कार्डियक अरेस्ट से मौत

Prateek Yadav death :  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे…

4 hours ago

Korba skeleton Found : सुआपहाड़ के घने जंगल में मिला नर कंकाल, आखिर मार्च से कहां गायब था ग्रामीण?

Korba skeleton Found :  छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले कोरबा से एक बेहद सनसनीखेज और विचलित…

4 hours ago

Ambikapur robbery : प्रतापपुर रोड पर रात का सन्नाटा और हथियारबंद बदमाश, ऑटो चालक के साथ क्या हुआ?

Ambikapur robbery : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई…

4 hours ago

This website uses cookies.