भारत में लाखों फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का बहुप्रतीक्षित भारत दौरा अब अधर में नजर आ रहा है। साल 2025 के अंत में मेसी के भारत आने की चर्चा ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया था, लेकिन TYC Sports की एक हालिया रिपोर्ट ने इस उत्साह पर पानी फेर दिया है। नवंबर में होने वाले मैच को लेकर असमंजस TYC Sports की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम अपने नवंबर महीने के शेड्यूल में बदलाव कर सकती है। पहले जहां एक दोस्ताना मैच भारत में तय था, वहीं अब खबर है कि यह मुकाबला अफ्रीका में आयोजित किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना टीम का पहला मुकाबला अंगोला के खिलाफ होगा, जबकि दूसरा मुकाबला अब भारत के बजाय मोरक्को में कराया जा सकता है। KOCHI में चल रही थी जोरदार तैयारियाँ भारत में मेसी के आगमन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर थीं। 7 अक्टूबर को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अर्जेंटीना टीम की मेजबानी को लेकर योजना बनाई गई थी। वहीं, Lionel Messi GOAT Tour 2025 के तहत 13 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली में मुकाबले आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई थी। इस टूर के जरिए न केवल भारतीय फैंस को मेसी को लाइव देखने का मौका मिलता, बल्कि भारत को फुटबॉल टूरिज्म के लिहाज से भी बड़ा प्रमोशन मिल सकता था। फैंस में निराशा का माहौल इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फुटबॉल फैंस की निराशा साफ देखी जा सकती है। ट्विटर (अब X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस लगातार अपनी चिंता और दुख ज़ाहिर कर रहे हैं। कई फैंस ने आयोजकों से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अभी उम्मीद बाकी हालांकि, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन या भारतीय आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा, तो भारत में मेसी का आना अब भी संभव है।Lionel Messi के भारत दौरे को लेकर फिलहाल स्थिति अस्थिर है, लेकिन फैंस की उम्मीदें अब भी कायम हैं। आयोजकों और फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें अब आधिकारिक पुष्टि पर टिकी हैं। Read More : IPS Puran Kumar Death Case: IPS पूरन कुमार की मौत रहस्य बनी: लैपटॉप खोलेगा कई राज, 6 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
















