अंबिकापुर (thetarget365)। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। प्रशासन द्वारा हर 2 घंटे में वोटिंग का प्रतिशत जारी किया जा रहा है। सरगुजा लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक हुई वोटिंग के बाद 65.31 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इसमें सबसे कम वोटिंग अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में 58.94% हुई है, जबकि सबसे अधिक वोटिंग सामरी विधानसभा क्षेत्र में 68.46% हुई है।
3 बजे तक देखें, कहाँ कितने प्रतिशत हुआ मतदान 👇
दोपहर 2 बजे के बाद जिले में अचानक मौसम ने करवट बदला और तेज आंधी तूफान और गरज के साथ हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली ठप्प हो गई। मतदाताओं के लिए मौसम सुहाना हो जाने से कई जगहों पर लंबी कतारों में खड़े लोगों ने राहत महसूस की। कई मतदान केंद्रों में बारिश से बचने के लिए सुविधा नहीं होने पर मतदाताओं को थोड़ी असुविधा का भी सामना करना पड़ा। कई पोलिंग बूथ में बिजली गुल हो जाने पर मतदान केंद्र में लगे ड्यूटी कर्मचारियों द्वारा मोबाईल फोन के टॉर्च जलाकर वोट कराने में लगे हुए हैं। वही मौसम के बदलाव होने पर गर्मी से मतदाताओं को राहत मिली है।
बता दें सरगुजा लोकसभा में 18,19,347 मतदाता है। जिसमें सरगुजा जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र के 6,61,706 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.