हाथियों के हमले में लगातार हो रही जनहानि, एक और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

प्रतापपुर (सूरजपुर)। रविवार की सुबह वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के कक्ष क्रमांक 43 में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रविवार को तड़के रामकुमार पिता जूठन 62 वर्ष निवासी गणेशपुर चिटकाबहरा अन्य ग्रामीणों के साथ वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत वनक्षेत्र टुकुडांड़ के कक्ष क्रमांक 43 में में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गया था। इसी दौरान ग्रामीणों को क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों के दल के एक हाथी की अपने आसपास मौजूदगी की आहट सुनाई दी। तभी ग्रामीणों ने देखा कि एक हाथी हमलावर मुद्रा में उनकी ओर बढ़ रहा है। हाथी को अपनी ओर बढ़ता देख तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य कर रहे अन्य ग्रामीण तो किसी तरह से अपनी जान बचाने जंगल से बाहर भागने में सफल हो ग‌ए। पर रामकुमार (मृतक) नहीं भाग सका। वह अपनी जान बचाने के लिए जंगल में मौजूद एक पेड़ पर चढ़ने का प्रयास करने लगा पर इससे पहले की वह पेड़ पर चढ़ पाता हाथी ने उसे अपने सूंड़ में लपेटकर जमीन पर पटक पैरों से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे रेंजर उत्तम मिश्रा विभागीय वाहन द्वारा मृतक के शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लाए जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण करा शव स्वजनों को सौंप दिया। इसके पश्चात वन विभाग की टीम ने रेंजर उत्तम मिश्रा के निर्देश पर मृतक के घर पहुंचकर उसके स्वजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपए नगद प्रदान किए।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष म‌ई माह में शासन द्वारा ग्रामीणों से तेंदूपत्ता की खरीदी की जाती है। तेंदूपत्ता ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन है। जंगल से तेंदूपत्ता संग्रहण कर ग्रामीण शासन को बेचते हैं जिससे उन्हें अच्छे खासे खासे पैसे मिल जाते हैं। इस पैसे का ग्रामीणों द्वारा वर्षाकाल में होने वाली खेती व अपने अन्य जरूरी कार्यों में उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि वन विभाग की चेतावनी के बावजूद ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालकर तेंदूपत्ता संग्रहण करने जंगल में जाते हैं।

चेतावनी को ग्रामीण कर रहे नजरंदाज

इस संबंध में उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष भगत ने बताया कि इस समय वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में क‌ई दिनों से हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम व हाथी मित्र दल हाथियों की गतिविधि पर लगातार नजर बनाकर ग्रामीणों को मुनादी व अन्य माध्यमों से जंगल न जाने की चेतावनी दे रहे हैं। पर ग्रामीण वन विभाग द्वारा दी जा रही चेतावनी को बार बार नजरंदाज कर जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहे हैं। जो काफी खतरनाक साबित हो रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

6 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

6 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

6 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

7 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

7 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

8 hours ago

This website uses cookies.