Lucknow Gangrape Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर दिया गया। एक दूसरे समुदाय की युवती ने भरोसे का खून करते हुए अपनी हिंदू सहेली को बहला-फुसलाकर अपने बॉयफ्रेंड के घर ले जाकर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिलवाया। यह घटना लखनऊ के शआदतगंज थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं।

कैसे रची गई साजिश?
पीड़िता के अनुसार, वह जम्बूरखला मछली मोहल्ला की रहने वाली युवती शाकिबा की दोस्त थी। शाकिबा ने उसे फोन कर कैसरबाग बुलाया, जहां से उसे अकबरी गेट जमाई टोला स्थित एक घर में ले जाया गया। यह घर शाकिबा के बॉयफ्रेंड अली उर्फ मोहम्मद मेहरान का था, जो पेशे से ठेकेदार है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, घर की चाबी पहले से शाकिबा के पास थी और अली पहले से वहां मौजूद था। जैसे ही दोनों वहां पहुंचीं, अली ने शाकिबा से कहा कि वह अपनी सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनवाए।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो शाकिबा ने धमकी दी कि अगर उसने मना किया, तो उसे वहां से जाने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद अली ने जबरन पीड़िता के साथ रेप किया और इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
लोकलज्जा के कारण रही चुप
घटना के बाद शाकिबा ने पीड़िता को ऑटो में बैठाकर घर भेज दिया। लोकलज्जा और सामाजिक डर की वजह से पीड़िता ने कुछ दिनों तक इस घटना को छुपाकर रखा। लेकिन मानसिक दबाव बढ़ने पर उसने अपने परिवार को सच्चाई बताई, जिसके बाद पीड़िता के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर IPC की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है, साथ ही वीडियो फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया जा रहा है।
सवाल उठाती यह घटना
यह घटना दोस्ती के नाम पर बढ़ते अपराधों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों में सोशल ट्रस्ट और इंटर-पर्सनल रिलेशनशिप्स का गलत इस्तेमाल कर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।
लखनऊ की इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि अपराध अब किसी खास स्थान या समय के मोहताज नहीं रहे। यह जरूरी है कि युवाओं को सतर्क रहने की सीख दी जाए, और पुलिस और समाज मिलकर ऐसी मानसिकता पर प्रहार करें।
Read More : Trump on Russia Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की चिंता, पुतिन से मुलाकात के बाद भी नहीं थमा हमला










