ताज़ा खबर

Mahadev Satta app : महादेव सट्टा पर गरजे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, बोले- “सट्टे का कारोबार बंद होना चाहिए”

Mahadev Satta app : सरगुजा संभाग में चर्चित महादेव सट्टा एप मामले ने तूल पकड़ लिया है। अंबिकापुर से लेकर बलरामपुर तक फैले इस नेटवर्क को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सट्टे के कारोबार पर सख्त बयान देते हुए कहा कि महादेव सट्टा सहित क्रिकेट सट्टे का कारोबार पूरी तरह बंद होना चाहिए और पुलिस को सटोरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि सट्टे के कारण न सिर्फ लोगों की मेहनत की कमाई बर्बाद हो रही है, बल्कि कई लोग अपनी जान तक गंवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सट्टे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मांग की।

महादेव सट्टा का तार अंबिकापुर से जुड़ने पर मचा हड़कंप

महादेव सट्टा का कनेक्शन अंबिकापुर से सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बलरामपुर में पदस्थ आरक्षक प्रवीण सिंह सहित अंबिकापुर के कई सटोरियों के नाम सामने आए हैं।

हाल ही में सटोरी सत्यम केशरी ने वीडियो जारी कर महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के नाम उजागर किए हैं। इस खुलासे के बाद सरगुजा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सत्यम केशरी सहित कई सटोरी अभी भी फरार हैं।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच में कई नामचीन चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं।

thetarget365

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026 : “किस्मत बदलने वाला महासंयोग”, अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी!

भारतीय काल गणना और हिंदू धर्मग्रंथों में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।…

2 hours ago

World War Alert: “ईरान के बाद अब क्यूबा”, ट्रंप की नई चेतावनी ने हिलाया लैटिन अमेरिका, क्या होगा अगला कदम?

World War Alert: "वैश्विक राजनीति में अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिकी…

2 hours ago

Tech Report: “वीवो का कब्जा, नथिंग की रफ्तार”, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा उलटफेर, देखें टॉप ब्रांड्स की लिस्ट!

Tech Report:  भारतीय स्मार्टफोन बाजार, जो पिछले कई वर्षों से लगातार विकास की राह पर…

2 hours ago

This website uses cookies.