छत्तीसगढ़

मैनपाट महोत्सव सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का उत्सव: 523 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Ambikapur News : प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव सरगुजा जिले की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए इसे प्रतिवर्ष निर्धारित तिथि पर आयोजित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने मैनपाट में पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपये तथा सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। साथ ही जिले को 523 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक के 109 विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 429 करोड़ से अधिक लागत के 81 कार्यों का भूमिपूजन और 94 करोड़ से अधिक लागत के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सड़कों, भवनों, सेतु, जल संसाधन एवं आदिवासी विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। तेंदूपत्ता की दर बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में हो रही प्रगति का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मैनपाट जैसे पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। विधायक रामकुमार टोप्पो और प्रबोध मिंज ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को योजनाओं के तहत सामग्री वितरित की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और तिब्बती ‘ताशी शोपा’ नृत्य ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

thetarget365

Recent Posts

Kamlesh Parekh Arrest : अरबों का घोटाला कर भागा भगोड़ा गिरफ्तार, जानिए कैसे बिछाया सीबीआई ने अपना जाल

Kamlesh Parekh Arrest :  भारत की प्रमुख जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय…

4 minutes ago

Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिली बड़ी राहत

Weather Update :  मई की शुरुआत के साथ ही उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के…

9 minutes ago

Gajalakshmi Rajyog : 12 साल बाद गजलक्ष्मी राजयोग, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की झमाझम बारिश

Gajalakshmi Rajyog :  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व…

31 minutes ago

Vitamin D Deficiency : सिर्फ धूप ही नहीं, ये 5 चीजें भी दूर करेंगी विटामिन डी की कमी

Vitamin D Deficiency :  आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विटामिन डी की कमी एक…

2 hours ago

Surya Dev Puja : सूर्य उपासना से चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ

Surya Dev Puja :  हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि…

3 hours ago

Aaj Ka Rashifal : सफलता का महायोग, आज इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार, जानें अपना भविष्य

AAJ Ka Rashifal 3 May 2026 Rashifal: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने…

3 hours ago

This website uses cookies.