छत्तीसगढ़

Mallikarjun Kharge On NDA : मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी, नीतीश और नायडू पर हमला, कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ने को तैयार

Mallikarjun Kharge On NDA : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ में आयोजित किसान-जवान-संविधान जनसभा में शामिल होने रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में पारंपरिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर मल्लिकार्जुन खड़गे का भव्य स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने खड़गे की छत्तीसगढ़ यात्रा को राजनीतिक महत्व को बताया है और आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।

खड़गे का मोदी पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार नीतीश कुमार और नायडू के सहारे चल रही है। उन्होंने बताया कि मोदी की दो टांगें हैं, एक TDP और दूसरी बिहार के नीतीश कुमार, जिनमें से कोई भी टांग हिली तो मोदी गिर जाएंगे। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार मिलकर गरीबों को लूटने और डराने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इसके खिलाफ मर-मिटने को तैयार हैं। ये बातें उन्होंने रायपुर में किसान, जवान और संविधान सभा के मंच पर कही।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग और कांग्रेस पर हमला

खड़गे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच बात-बात पर झूठ फैलाने का दौर जारी है, जहां कांग्रेस चील उड़ाने की बात कहती है तो भाजपा भैंस उड़ाने का जवाब देती है।

जल-जंगल-जमीन बचाने की अपील

खड़गे ने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपति यहां आकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और पेड़ों की कटाई कर ऑक्सीजन की कमी कर रहे हैं।

आदिवासियों और स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों की जिंदगी तबाह हो रही है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सिर्फ मोदी और शाह के कहने पर काम करते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान बताया कि यहां के संसाधनों को लूटने के लिए उद्योगपति आ रहे हैं, पर स्थानीय लोगों की कोई परवाह नहीं की जा रही।

https://x.com/INCIndia/status/1942168979948327250?t=_dMgEKgZJIf6SbY9w4CfTg&s=09

कांग्रेस के विकास कार्यों का हवाला और भाजपा सरकार की आलोचना

खड़गे ने कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए कर्जमाफी, धान का MSP बढ़ाने, आदिवासियों को अधिकार देने, स्वामी आत्मानंद स्कूल, हाटबाजार जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है और युवाओं और महिलाओं के रोजगार के रास्ते बंद कर दिए हैं।

भाजपा पर भ्रष्टाचार और झूठ बोलने के आरोप

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को सताने वाली पार्टी है, जिसने 37 हजार करोड़ रुपए के कर्ज लिए लेकिन योजनाएं बंद कर दीं। साथ ही, भाजपा ने शराब की नई दुकानें खोलकर नकली शराब बिक्री का आरोप भी लगाया। उन्होंने मोदी सरकार के वादों को भी झूठा बताया, जैसे 15 लाख नहीं मिलना और सिलेंडर की कीमतें बढ़ना।

मणिपुर की स्थिति और मोदी की गैरहाजिरी पर तंज

https://x.com/INCIndia/status/1942168692693041443?t=X4aWwOZNG8_01MqUPU-s4A&s=08

खड़गे ने मणिपुर में चल रहे हिंसा और रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं गए जबकि वहां हालात खराब हैं। उन्होंने कहा कि मोदी 50 देशों की यात्राएं कर रहे हैं लेकिन मणिपुर नहीं जा पा रहे।

सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारी बारिश के बीच रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2028 के चुनाव में भी 2018 जैसा प्रदर्शन करेगी और जितनी सीटें मिली थीं उतनी ही लानी हैं।

भूपेश बघेल का किसानों की स्थिति पर बयान

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के शासन में किसानों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को DAP खाद उपलब्ध नहीं कराया, जिससे किसान उत्पादन नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलियों के नाम पर हजारों युवक बस्तर छोड़ने को तैयार हैं।

https://x.com/TS_SinghDeo/status/1942143874555645953?t=N9HIwMgzxIbcaJsUGVXT2A&s=08

राहुल और खड़गे की देशभक्ति की तारीफ

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सराहना करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना के बाद ये दोनों देश के लिए खड़े हुए और सरकार के साथ हैं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चुनाव प्रचार के दौरान बिहार जाने पर भी सवाल उठाए।

समाज में एकता का आह्वान और कांग्रेस की मजबूती

बघेल ने कहा कि आज देश के सभी लोग एक साथ हैं और इसका श्रेय मल्लिकार्जुन खड़गे को जाता है। उन्होंने किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के अन्य नेता भाजपा सरकार पर तीव्र हमला करते हुए इसे गरीब विरोधी, संसाधनों की लूट, और नाकाम सरकार बताया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने और एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

Read More  : Bihar voter list : सुप्रीम कोर्ट करेगा बिहार मतदाता सूची विवाद की सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस जारी

thetarget365

Recent Posts

LPG Shortage: जालना में एलपीजी किल्लत के बीच बड़ी लूट, गैस एजेंसी के गोदाम से 110 सिलेंडर चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

LPG Shortage:  मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच भारत…

8 minutes ago

CG Vidhan Sabha Gherao: रायपुर में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या विधानसभा तक पहुँच पाएंगे कार्यकर्ता?

CG Vidhan Sabha Gherao: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की गवाह…

13 minutes ago

Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा में आधी रात को पलटा पासा, एक वोट ने तय किया राज्यसभा का विजेता

Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार का दिन किसी…

17 minutes ago

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार धमाका, MCX पर सोना 1.56 लाख और चांदी 2.61 लाख के पार

Gold-Silver Prices:  कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार, 17 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा…

20 minutes ago

Stock Market Volatility: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे और टूटा

Stock Market Volatility: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक तेजी के…

25 minutes ago

This website uses cookies.