Marathi language row : महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार सुबह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के ठाणे-पालघर जिला प्रमुख अविनाश जाधव को पुलिस ने उनके घर से सुबह 3:30 बजे हिरासत में ले लिया। उनके साथ कई कार्यकर्ताओं को भी नजरबंद किया गया है। ये सभी भायंदर में हिंदी भाषी व्यापारियों के विरोध में रैली करने जा रहे थे, जिसकी पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी।
इस विवाद की पृष्ठभूमि 1 जुलाई की घटना से जुड़ी है, जब भायंदर में एक गुजराती दुकानदार से मराठी में बात न करने पर MNS कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके जवाब में अविनाश जाधव के नेतृत्व में MNS ने प्रदर्शन के खिलाफ रैली निकालने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।
पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए DCP प्रकाश गायकवाड़ ने सोमवार को ही जाधव के भायंदर प्रवेश पर एक दिन की रोक लगाने का आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया कि जाधव पर पहले से 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और उनकी मौजूदगी से इलाके में तनाव और हिंसा भड़क सकती है।
मुंबई के मीरा रोड इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें MNS कार्यकर्ता एक गुजराती दुकानदार से मराठी में बात न करने को लेकर बहस करता नजर आ रहा है। कार्यकर्ता वीडियो में कहता है, “जब तुम्हें दिक्कत थी, तब तुम MNS ऑफिस आए थे। अब तुम पूछ रहे हो कि मराठी क्यों बोलनी चाहिए?” यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।
मराठी भाषा को लेकर उठे विवाद ने अब राजनीतिक और सामाजिक तनाव का रूप ले लिया है। MNS द्वारा मराठी भाषा के समर्थन में की गई कार्रवाई और उसके बाद की पुलिसिया रोकटोक ने स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और भायंदर सहित आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।सरकार और प्रशासन विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं, वहीं आम नागरिकों में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है।
Kerala ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और केरल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट…
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए 19 मार्च 2026 की सुबह बड़ी…
Trump warning Netanyahu: मध्य पूर्व (Middle East) एक बार फिर युद्ध की भीषण ज्वाला में…
CG railway alert: छत्तीसगढ़ से होकर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक चिंताजनक…
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए 19 मार्च 2026 का दिन 'ब्लैक थर्सडे'…
HDFC Bank Crisis: भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)…
This website uses cookies.