Oplus_16777216
चिरमिरी @thetarget365 आज बड़ा बाजार चिरमिरी में प्रशासन द्वारा दी गई अंतिम चेतावनी के विरोध में पूरा मार्केट बंद रहा। बड़ा बाजार व्यापारी संघ के आह्वान पर सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया।
प्रशासन ने हाल ही में बड़ा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर अंतिम चेतावनी जारी की थी, जिससे व्यापारियों और स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। व्यापारी संघ का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए इस प्रकार की कार्रवाई करना न सिर्फ अन्यायपूर्ण है, बल्कि रोज़गार पर सीधा प्रहार भी है।
बाजार बंद के चलते क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा और आम जनता को दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस प्रकार की कार्रवाई से पहले सभी पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए था।
व्यापारियों ने कहा “हम अतिक्रमण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन व्यापारियों की आजीविका भी महत्वपूर्ण है। जब तक कोई स्थायी विकल्प नहीं दिया जाता, हम इस प्रकार की कार्रवाई का विरोध करते रहेंगे।”
प्रशासन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
MI vs GT : IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…
JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…
SC Netaji Petition : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक…
Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…
BJP Janakrosh : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न…
Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.