Michael Jackson Biopic : पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘माइकल’ ने सिनेमाघरों में इतिहास रचने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख कर लिया है. 24 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके मुख्य अभिनेता जाफर जैक्सन रहे, जो असल जिंदगी में माइकल जैक्सन के बड़े भाई के बेटे यानी उनके सगे भतीजे हैं. जाफर ने पर्दे पर अपने दिवंगत चाचा के चलने-फिरने, डांस करने और बात करने के अनोखे अंदाज को इस खूबी से उतारा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. थिएटर्स में अपार सफलता का स्वाद चखने के बाद, मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कामयाबी के नए झंडे गाड़ेगी.

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म, लेकिन देखने के लिए चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
अगर आप इस फिल्म को घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. फिल्म ‘माइकल’ को 9 जून को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम कर दिया गया है. हालांकि, इस फिल्म को देखने के लिए यूजर्स को थोड़ा अतिरिक्त खर्च करना होगा. यदि आपके पास प्राइम वीडियो का रेगुलर सब्सक्रिप्शन है, तब भी आप इसे मुफ्त में नहीं देख पाएंगे, क्योंकि इसे ‘रेंटल मॉडल’ (Store) के तहत रिलीज किया गया है. लेकिन ओटीटी लवर्स के लिए एक अच्छी बात यह है कि इसके डिजिटल वर्जन में कुछ ऐसे ‘डिलीटेड और एक्स्ट्रा सीन्स’ भी जोड़े गए हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का हिस्सा नहीं थे.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाए रिकॉर्डतोड़ ₹8,590 करोड़
सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यह साबित कर दिया कि ‘किंग ऑफ पॉप’ को लेकर दुनिया में आज भी किस कदर दीवानगी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए लगभग 8,590 करोड़ रुपये का विशाल बिजनेस किया. इस शानदार आंकड़े से साफ पता चलता है कि फैंस के लिए यह महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बेहद भावुक सफर था. कई फैंस तो ऐसे थे जिन्होंने माइकल जैक्सन के प्रति अपने सम्मान और प्यार को दर्शाने के लिए इस फिल्म को सिनेमाघरों में एक या दो नहीं, बल्कि कई-कई बार देखा, जिसने इसे साल 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया.
‘जैक्सन 5’ के शुरुआती सफर से लेकर ‘किंग ऑफ पॉप’ बनने की अनसुनी कहानी
यह फिल्म माइकल जैक्सन की जिंदगी के हर उस पहलू को गहराई से छूती है, जिससे दुनिया अब तक अनजान थी. फिल्म में 1960 के दशक की शुरुआत दिखाई गई है, जब माइकल और उनके भाइयों (जैकी, टिटो, जर्मेन और मार्लन) को उनके सख्त पिता जोसेफ जैक्सन ने एक म्यूजिकल ग्रुप ‘जैक्सन 5’ के रूप में कड़ा अभ्यास करवाकर तैयार किया था. ‘मोटाउन’ (Motown) रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद इस ग्रुप को पूरे अमेरिका में जबरदस्त लोकप्रियता मिली. इन सबके बीच, नन्हे माइकल अपनी जादुई आवाज और परफॉर्मेंस के दम पर तेजी से इस ग्रुप के सबसे बड़े और चमकते हुए सितारे बनकर उभरे, जिसने आगे चलकर उन्हें संगीत की दुनिया का भगवान बना दिया.
जाफर जैक्सन के साथ फिल्म में नजर आए हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार
इस शानदार बायोपिक का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एंटोनी फुक्वा ने किया है, जबकि इसकी लाजवाब कहानी को जॉन लोगन ने अपनी कलम से लिखा है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो जाफर जैक्सन के अलावा इसमें निया लॉन्ग, जूलियानो वाल्डी, कीलिन डुरेल जोन्स, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स और माइल्स टेलर जैसे कई बेहतरीन हॉलीवुड कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डियोन बीबे ने की है, जिन्होंने हर फ्रेम को बेहद जीवंत बनाया है, वहीं फिल्म को धारदार देने का काम एडिटर्स की टीम (जॉन ओटमैन, हैरी यून, कॉनराड बफ IV और टॉम क्रॉस) ने बखूबी किया है.
Instagram यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रोफाइल ग्रिड कस्टमाइजेशन फीचर हुआ लाइव











