Oplus_131072
बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के पवईफाल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया नाबालिग छात्र नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नाबालिग की शाम तक खोज की लेकिन उसे नहीं ढूंढा जा सका है। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार, बलरामपुर थाना अंतर्गत ग्राम पथरी, चंपापुर निवासी दिलीप यादव 16 वर्ष 9वीं का छात्र है, बुधवार को अपने साथियों के साथ नववर्ष के पहले दिन पवईफाल पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी दोपहर में नहाने के लिए फाल के नीचे पानी में घुसे। नहाने के दौरान दिलीप यादव गहराई में चला गया और डूब गया। दिलीप यादव को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। जल्द ही अन्य लोगों ने दिलीप यादव के डूबने की सूचना बलरामपुर पुलिस को दी। मौके पर बलरामपुर थाना प्रभारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों ने दिलीप यादव को तलाशने के लिए गोता लगाया, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। गुरूवार सुबह फिर से गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेंगे।
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.