छत्तीसगढ़

एमएमआई नारायणा अस्पताल में विश्व लीवर दिवस के अवसर पर “आर्ट कॉन्टेस्ट” का आयोजन

रायपुर@thetarget365 : विश्व लीवर दिवस के अवसर पर एमएमआई नारायणा अस्पताल में शनिवार को एक विशेष “आर्ट कॉन्टेस्ट” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और आमजन के बीच लीवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का थीम था – “हेल्दी प्लेट फॉर हेल्दी लिवर”, जिसमें 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और अपनी कला के ज़रिए संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

बच्चों की रंग-बिरंगी पेंटिंग्स में फल, सब्ज़ियाँ, संतुलित भोजन और जंक फूड से दूरी जैसे संदेश प्रमुखता से उभर कर आए। कुछ चित्रों में लीवर के कार्य और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को भी रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर अजीत कुमार बेल्लमकोंडा ने कहा, “युवा पीढ़ी को संतुलित आहार के महत्व को समझाना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

इस अवसर पर गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक जैन ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को लीवर की देखभाल के आसान उपाय बताए। उन्होंने कहा, “फास्ट फूड से दूरी, नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी पीना लीवर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद ज़रूरी है।”

प्रतियोगिता में एमएमआई नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी की और अपने पोस्टर्स और प्रजेंटेशन्स के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। एमएमआई नारायणा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन थी, बल्कि यह एक रचनात्मक माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने की प्रेरणादायक पहल भी साबित हुई।

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

33 minutes ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

3 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

3 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

3 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

3 hours ago

This website uses cookies.