अंतरराष्ट्रीय

Modi Brazil honor : ब्राजील ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- “यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है”

Modi Brazil honor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ब्राजील दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत-ब्राजील द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त बनाने और वैश्विक मंचों पर सहयोग को प्रोत्साहन देने में उनके योगदान के लिए दिया गया। इस सम्मान को प्राप्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा,“यह मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और भावना से भरा क्षण है। मैं ब्राजील के राष्ट्रपति, सरकार और जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

अब तक 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह पीएम मोदी को किसी विदेशी सरकार द्वारा मिला 26वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है, जो उन्हें वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित करता है।

पीएम मोदी-राष्ट्रपति लूला की अहम बैठक

ब्राजील के राष्ट्रपति लूईस इनासियो लूला डा सिल्वा और पीएम मोदी के बीच ब्रासीलिया के अल्वोराडा पैलेस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद, रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपर कंप्यूटिंग और सतत विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी ने कहा:“भारत और ब्राजील का आतंकवाद के खिलाफ दृष्टिकोण समान है – जीरो टॉलरेंस और जीरो डबल स्टैंडर्ड।” ब्राजील दौरे के दौरान पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन के इतर उन्होंने कई वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें भी कीं, जिनमें वैश्विक दक्षिण, जलवायु परिवर्तन और डिजिटल सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

रक्षा और तकनीक में साझेदारी पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील के बीच रक्षा उद्योग में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के बीच “गहरे पारस्परिक विश्वास” को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सुपर कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति लूला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:“भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ अडिग है और इसे खत्म करने के लिए वैश्विक साझेदारियों की जरूरत है।”

अगला पड़ाव: नामीबिया

ब्राजील की राजकीय यात्रा के बाद पीएम मोदी अब अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव नामीबिया के लिए रवाना होंगे। वहां वे पर्यावरण, ऊर्जा और व्यापार सहयोग के मुद्दों पर वार्ता करेंगे।ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान न केवल भारत-ब्राजील के प्रगाढ़ होते रिश्तों का प्रतीक है, बल्कि यह वैश्विक राजनीति में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और पीएम मोदी की कूटनीतिक क्षमता का प्रमाण भी है।

Read More  :Bharat Bandh 2025 : 25 करोड़ कर्मचारी सड़कों पर, बैंकिंग से लेकर परिवहन तक ठप! बिहार बना आंदोलन का केंद्र

Thetarget365

Recent Posts

Israel-Lebanon Conflict: इजराइली सेना का दावा, ऐतिहासिक किले पर किया कब्जा

Israel-Lebanon Conflict:  मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने…

36 minutes ago

RPSC APO Recruitment 2026: RPSC APO भर्ती 2026 में 371 पदों पर होंगे आवेदन , योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जानें

RPSC APO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान से…

48 minutes ago

IPL 2026 Orange Cap : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप विजेता, रचा इतिहास

IPL 2026 Orange Cap :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में भारतीय क्रिकेट…

59 minutes ago

West Bengal Politics : ममता की बैठक में पहुंचे सिर्फ 20 विधायक, बढ़ीं सियासी अटकलें

West Bengal Politics :  पश्चिम बंगाल के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में सत्ता गंवाने के बाद…

1 hour ago

IPL 2026 Final Update: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात से फाइनल मुकाबला

IPL 2026 Final Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सबसे बड़ा और खिताबी मुकाबला…

2 hours ago

This website uses cookies.