Love Jihad Action: मोहन यादव सरकार का बड़ा एक्शन, लव जिहाद पर दिखी ‘बुलडोजर नीति’

Love Jihad Action :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म, लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले में मोहन यादव सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार (13 सितंबर) सुबह प्रशासन ने आरोपियों के ठिकानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को सरकार की “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत देखा जा रहा है, जिसमें अपराधियों पर सख्त कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं।

ads

आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

प्रशासन ने मुख्य आरोपियों साद और साहिल के घरों को निशाना बनाते हुए उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई गोविंदपुरा एसडीएम रवि श्रीवास्तव और तहसीलदार की निगरानी में की गई।

ads

शनिवार सुबह 4 बजे से ही अशोका गार्डन के अर्जुन नगर इलाके में बुलडोजर की गड़गड़ाहट सुनाई दी। इसके बाद कोकता क्षेत्र में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की योजना है। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पूरी कानूनी प्रक्रिया नोटिस और सुनवाई पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की।

फरहान को मिला कोर्ट से स्टे

तीसरे आरोपी फरहान के खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है, लेकिन फिलहाल उसे कोर्ट से अस्थायी स्टे मिला हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट से मंजूरी मिलते ही फरहान के घर पर भी कार्रवाई की जाएगी।इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

क्या है मामला?

आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने भोपाल के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की हिंदू छात्राओं को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। इस घिनौने अपराध को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश है। पीड़िताओं और उनके परिवारों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

सरकार ने दिया कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को राहत नहीं दी जाएगी। सरकार ने संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा:”यह सिर्फ एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह समाज को यह संदेश देने के लिए है कि ऐसे अपराधियों के लिए मध्य प्रदेश में कोई जगह नहीं है।”

जनता ने जताया समर्थन

इस कार्रवाई को लेकर आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार के कदम का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि इस तरह के सख्त एक्शन से अपराधियों में डर पैदा होगा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।

भोपाल में लव जिहाद और रेप के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई न केवल एक प्रशासनिक कदम है, बल्कि यह एक सामाजिक संदेश भी है कि बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मोहन सरकार का यह एक्शन आने वाले समय में अपराधियों के लिए चेतावनी बनकर सामने आएगा।

Rewad More : PM Modi Mizoram: मिजोरम में नई रेल लाइन की सौगात, पीएम मोदी ने बताया बदलाव की लाइफलाइन

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.