@thetarget365 : पिछले चार दिनों से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका मानसून शुक्रवार शाम को आगे बढ़ गया। आज यह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में एक साथ दस्तक दे सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून के प्रवेश की संभावना है। यह 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगा।इसके अलावा विभाग ने आज के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला है भारी बारिश और दूसरा है अत्यधिक गर्मी।गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्रों में 200 मिमी तक वर्षा हो सकती है। इन राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा, आज देश भर के कुल 29 राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में तूफान से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई है।वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 27 मई तक गर्म हवाओं के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री रहा। आज इसमें और वृद्धि हो सकती है।
27 मई तक समुद्र में जाना प्रतिबंधित है
मौसम विभाग ने केरल के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों के लिए आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मछुआरों सहित आम जनता को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर 27 मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Digital Pearl Harbor: फारस की खाड़ी में जारी सैन्य संघर्ष ने अब एक ऐसा भयावह…
IPL 2026 DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले…
Bengal Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…
Patna HC Recruitment: बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक…
Nature vs Pollution: ईंटों, लकड़ी और पत्थरों से बना यह आधुनिक शहर आज एक जटिल…
Operation Sindoor: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर…
This website uses cookies.