छत्तीसगढ़

आरा पहाड़ पर धुआं-आग का रहस्य: जशपुर जिला में एयरक्राफ्ट क्रैश की चर्चा, प्रशासन ने बताया—संभवतः जंगल की आग

Jashpur News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक रहस्यमयी वीडियो ने सनसनी फैला दी है। नारायणपुर-चारभाठी इलाके के आरा पहाड़ से उठती आग और धुएं के गुबार ने एयर एम्बुलेंस क्रैश की अफवाहों को हवा दे दी, लेकिन प्रशासन ने इन दावों पर फिलहाल संशय जताया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला के नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आरा पहाड़ से आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक 9 सेकेंड के वीडियो के बाद एयर एम्बुलेंस (प्राइवेट एयरक्राफ्ट) के क्रैश होने की खबर फैलने लगी।

देखें वायरल वीडियो 👇

https://www.facebook.com/share/v/1XiCg42U3Z/

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जिले के कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह घटना संभवतः जंगल में लगी आग का परिणाम हो सकती है। उन्होंने कहा कि ओडिशा, झारखंड या छत्तीसगढ़ में कहीं से भी किसी विमान या एयर एम्बुलेंस के लापता होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

जशपुर पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि सूचना पर टीम ने सर्चिंग की है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का एयरक्राफ्ट का मलबा बरामद नहीं हुआ है। यह अफवाह बहुत तेजी से सोशल मीडिया में प्रसारित हुई है। जिसकी जांच के लिए मौके पर पुलिस टीम और ग्रामीण मौजूद हैं। उन्होंने ऐसी किसी भी दुर्घटना की संभावना से अब तक कि जांच के बाद इनकार किया है।

फिलहाल प्रशासन वीडियो और घटनास्थल की जांच कर रहा है। जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, एयरक्राफ्ट क्रैश की खबरों को अफवाह माना जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

JEE Main 2026 Result: 26 छात्रों ने रचा इतिहास! NTA ने जारी किया रिजल्ट, यहाँ देखें टॉपर्स लिस्ट और कटऑफ!

JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…

8 minutes ago

Bhilai BJP War: भिलाई भाजपा में ‘कुर्सी’ के लिए संग्राम! एक पद और दो गुटों की दावेदारी से संगठन में मची हलचल!

Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…

22 minutes ago

Raigarh Murder : रायगढ़ में कलयुगी मां का खौफनाक कृत्य! नशे की हालत में मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी मां गिरफ्तार!

Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…

33 minutes ago

Forest Fire Jashpur : जशपुर में एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की खबर निकली पूरी तरह गलत, केवल अफवाहों का बाजार था गर्म!

Forest Fire Jashpur :  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सोमवार को आई विमान दुर्घटना की…

36 minutes ago

This website uses cookies.