Nikki Haley का अमेरिका को चेतावनी, भारत-यूएस रिश्ते टूटने के कगार पर, चीन को रोकने के लिए भारत जरूरी

Nikki Haley : ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद भारत और अमेरिका के संबंध पहले जैसे नहीं रहे। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका चीन की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को रोकना चाहता है तो उसे भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना होगा। हेली ने अपने लेख में लिखा कि ट्रंप प्रशासन को अमेरिका और भारत के साझा लक्ष्यों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चीन का सामना करने और उसकी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित करने के लिए भारत जैसा एक मजबूत मित्र चाहिए।

ads

अमेरिका के लिए भारत जरूरी, चेतावनी दी

हेली ने कहा कि ट्रंप द्वारा लगाए जा रहे दबाव और रूसी तेल पर विवाद के बावजूद अमेरिका को भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि एशिया में चीनी प्रभुत्व को संतुलित करने वाले देश के साथ 25 साल की प्रगति रोकना रणनीतिक रूप से बड़ी गलती होगी। हेली ने यह भी कहा कि वाशिंगटन के आर्थिक और सुरक्षा लक्ष्यों के लिए भारत के साथ अच्छे संबंध होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जहां अमेरिका चीन से अपनी सप्लाई चैन हटाना चाहता है, वहीं भारत इसकी पूर्ति करने में सक्षम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अतिरिक्त टैरिफ और रूसी तेल विवाद के कारण विश्व के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच दरार पैदा नहीं होने देनी चाहिए।

ads

भारत का उदय चीन को पीछे छोड़ सकता है

हेली ने लिखा कि जिस तरह भारत का उदय हो रहा है, वह जल्द ही चीन के प्रभाव को पीछे छोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति बढ़ने से चीन की महत्वाकांक्षाएं कम होंगी। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सीधी बातचीत हो, ताकि बिगड़ते हुए संबंधों को सुधारा जा सके। हेली ने चेतावनी दी कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो बीजिंग इस दरार का फायदा उठाएगा, जो अमेरिका के लिए बड़ी गलती होगी। उन्होंने अमेरिका को याद दिलाया कि भारत के साथ संबंध सुधारने से चीन के बढ़ते प्रभुत्व को रोका जा सकता है और एशियाई क्षेत्र में संतुलन बना रहेगा।

हेली ने 1982 में व्हाइट हाउस में रोनाल्ड रीगन और इंदिरा गांधी के बीच हुए संवाद का हवाला देते हुए कहा कि यदि वाशिंगटन और नई दिल्ली अलग-अलग रास्ते अपनाते हैं, तो भी उनका लक्ष्य एक ही होना चाहिए। उन्होंने दो देशों को सतर्क किया कि साझा हितों और रणनीतिक लक्ष्यों के लिए सहयोग बनाए रखना जरूरी है।

Read More  : Rahul Gandhi ने तीन बिलों की आलोचना की, कहा- लोकतंत्र को मध्ययुगीन युग में धकेला जा रहा

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.