Louvre Museum Theft: फ्रांस की विश्व प्रसिद्ध धरोहर और कला का केंद्र लूव्र म्यूजियम (Louvre Museum) रविवार सुबह एक सनसनीखेज चोरी की घटना से हिल गया। मशहूर म्यूजियम से नेपोलियन (Napoleon) और महारानी जोसेफिन के 9 बेशकीमती गहने चोरी हो गए हैं। चोरों ने पूरी वारदात को मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल करते हुए महज 7 मिनट में अंजाम दिया।
फ्रांस की संस्कृति मंत्री रशीदा दाती ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चोरी म्यूजियम के खुलते ही हुई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह एक पेशेवर चोरी थी। चोर एक ट्रक पर लगी सीढ़ी लेकर आए, जिसे उन्होंने सीन नदी (Seine River) की ओर म्यूजियम की दीवार से सटाया। इसके बाद, डिस्क कटर (Disc Cutter) जैसे औजारों का इस्तेमाल कर खिड़की काटकर वे अंदर दाखिल हुए।पुलिस का मानना है कि इस वारदात में तीन चोर शामिल थे—दो गैलरी में घुसे, जबकि तीसरा बाहर निगरानी कर रहा था।
फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि चोरों ने चोरी के लिए खास रणनीति अपनाई। वे एक मालवाहक लिफ्ट (Freight Lift) का इस्तेमाल करके सीधे उस गैलरी तक पहुंचे, जहां नेपोलियन का बेशकीमती संग्रह रखा था। यह लिफ्ट म्यूजियम में चल रहे निर्माण कार्य के लिए लाई गई थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। चोरों ने चेनसॉ जैसे औजारों से गैलरी के शीशे और ताले तोड़े।
चोरी हुए गहनों में सबसे प्रमुख ऐतिहासिक यूजेनी क्राउन (Eugenie Crown) भी शामिल है, जिसे 1855 में बनाया गया था और यह हजारों कीमती रत्नों से जड़ा है। क्राउन के कुछ हिस्से टूटे हुए पाए गए, जिससे अनुमान है कि चोरी के दौरान यह क्षतिग्रस्त हो गया होगा।
गृह मंत्री के अनुसार, चोरी के बाद चोर एक टी-मैक्स स्कूटर (T-Max Scooter) पर सवार होकर ए6 मोटरवे की ओर भाग निकले। ट्रक और सीढ़ी को वे मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है।
लूव्र म्यूजियम ने इस घटना के बाद पूरे दिन के लिए बंद रहने का ऐलान किया है। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने इसे देश की बड़ी डकैतियों में से एक करार दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना विश्व प्रसिद्ध म्यूजियम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की सियासत ने साल 2026 में एक ऐसा मोड़ लिया है…
Mamata Banerjee Defeat Reasons: पश्चिम बंगाल की सियासत में पिछले डेढ़ दशक से निर्विवाद नेता…
TN Election Result : तमिल सिनेमा के बेताज बादशाह 'थलपति' विजय ने करीब 36 वर्षों…
Kerala Election Results 2026: दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य केरल की राजनीति में एक बड़ा…
Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
West Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य…
This website uses cookies.