ताज़ा खबर

Odisha bandh 2025 : ओडिशा छात्रा आत्मदाह मामला, राज्यव्यापी ओडिशा बंद का असर—ट्रेनें रोकी गईं, बसों का चक्का जाम

Odisha bandh 2025 : ओडिशा में यौन उत्पीड़न से परेशान छात्रा की मौत के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस समेत 8 विपक्षी दलों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भद्रक जिले में ट्रेन रोक दी और भुवनेश्वर में बसों की आवाजाही ठप कर दी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग पैदल घर लौटने को मजबूर हो गए।

हाईवे जाम, टायर जलाए और दुकानों में ताले, जनजीवन ठप

चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर भद्रक में टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया, जिससे ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय दुकानों और बाजारों को बंद रखा गया। कई जिलों में मायूसी और सन्नाटा पसरा रहा। मयूरभंज जिले में भी सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का साझा आक्रोश, सरकार पर निशाना

कांग्रेस, CPI(M), SUCI और बीजू जनता दल (BJD) सहित कुल 8 विपक्षी दलों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इन दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कॉलेज प्रशासन व राज्य सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। सभी ने एकजुट होकर न्याय की मांग की और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही।

12 जुलाई को छात्रा ने कॉलेज परिसर में किया आत्मदाह

ओडिशा के बालासोर जिले के फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा ने 12 जुलाई को कॉलेज परिसर में खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया था। छात्रा का आरोप था कि हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HoD) समीर कुमार साहू उसे बार-बार यौन उत्पीड़न का शिकार बना रहे थे। उसने इससे पहले कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष से शिकायत की थी, लेकिन प्रिंसिपल ने उसे शिकायत वापस लेने का दबाव डाला।

AIIMS में इलाज के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने की मुलाकात,

घटना के बाद छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर उसे AIIMS भुवनेश्वर रेफर किया गया। 14 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने AIIMS पहुंचकर बर्न यूनिट में छात्रा से मुलाकात की और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। दुर्भाग्यवश, उसी दिन छात्रा ने दम तोड़ दिया।

प्रशासन की सक्रियता बढ़ी

घटना के बाद 12 जुलाई को ही पुलिस ने आरोपी HoD समीर साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया। बढ़ते विरोध और जनता के दबाव के चलते 14 जुलाई को प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला सिर्फ एक छात्रा की दर्दनाक मौत नहीं, बल्कि शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न, शिकायतों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोलता है। राज्यभर में उग्र प्रदर्शन इस बात का संकेत हैं कि लोग अब न्याय और जवाबदेही की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं।

Read More  : Patna ICU murder : पटना के ICU में घुसकर हत्या, पैरोल पर इलाज करा रहे उम्रकैद कैदी को अपराधियों ने मारीं 4 गोलियां

Thetarget365

Recent Posts

LPG New Rules: PNG कनेक्शन वाले घरों में नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार ने जारी किया नया आदेश

LPG New Rules: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की बढ़ती मांग को…

4 hours ago

Assam Polls 2026: असम चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; टिकट बंटवारे पर मचा बवाल

Assam Polls 2026:  असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी…

4 hours ago

Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य को आजाद कराएगा अमेरिका, ट्रंप ने ईरानी सैन्य क्षमता पर किया बड़ा दावा

Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के साथ बढ़ती तनातनी…

4 hours ago

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, केविन पीटरसन ने मेंटॉर पद छोड़ा; हिंदी में पोस्ट लिखकर बताई ये वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…

7 hours ago

Middle East Crisis : राष्ट्रपति मैक्रों ने संभाली कमान, इज़रायल और लेबनान को पेरिस में सीधी बातचीत का न्योता

Middle East Crisis: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते बारूदी तनाव और विनाशकारी युद्ध की आहट…

7 hours ago

This website uses cookies.