अपराध

Patna ICU murder : पटना के ICU में घुसकर हत्या, पैरोल पर इलाज करा रहे उम्रकैद कैदी को अपराधियों ने मारीं 4 गोलियां

Patna ICU murder : पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार को ICU में घुसकर एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बक्सर जिले का रहने वाला था। चंदन, 2011 में हुए व्यवसायी राजेंद्र केसरी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था और पैरोल पर इलाज के लिए बाहर आया था।

चार बदमाशों ने रची साजिश

गुरुवार दोपहर लगभग चार बदमाश अस्पताल परिसर में घुसे और सीधे ICU में पहुंच गए, जहां चंदन मिश्रा भर्ती था। बदमाशों ने लगातार चार गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

बेऊर जेल से पैरोल पर निकला था चंदन मिश्रा

चंदन मिश्रा 12 वर्षों से जेल में बंद था। उसे राजेंद्र केसरी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और IPC की धारा 302 के तहत 2020 में पटना हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था और 18 जुलाई को उसकी वापसी तय थी।

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक, पुलिस जांच में जुटी

चंदन मिश्रा पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। शास्त्री नगर थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और CCTV फुटेज व अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

2011 का चर्चित हत्याकांड

साल 2011 में बक्सर के चूना व्यवसायी राजेंद्र केसरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह रंगदारी नहीं देना बताया गया था। इस मामले में चंदन मिश्रा और शेरू सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। निचली अदालत ने शेरू को फांसी और चंदन को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।

सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर उठाए सवाल
घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। तेजस्वी यादव ने X (ट्विटर) पर लिखा – “ICU में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। 2005 से पहले ऐसा होता था जी?”

नीरज कुमार का पलटवार

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा –”तेजस्वी जी, अपने मम्मी-पापा से पूछिए। 1998 में राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद की अस्पताल में ही हत्या कर दी गई थी। ये था असली जंगलराज।” BJP बोली- अपराधी चाहे जहां हो, अंत बुरा ही होता है , बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा – “चंदन एक अपराधी था, जो हत्या के मामले में सजा काट रहा था। उसका अंत ऐसा ही होना था। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।”

अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल, पुलिस पर दबाव

इस वारदात ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। ICU जैसी संवेदनशील जगह में अपराधियों का इस तरह घुसना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। पुलिस पर घटना का जल्द खुलासा करने और अस्पताल सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का दबाव है।

Read More  : Nitish government scheme: बिहारवासियों को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात: अब हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त

Thetarget365

Recent Posts

CGBSE 12th Result 2026: थोड़ी देर में जारी होंगे 12वीं का परिणाम, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 12वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों के लिए आज का…

3 minutes ago

कैबिनेट के बड़े फैसले: सस्ती गैस नीति को मंजूरी, IPS अधिकारियों को राहत, खेल और जनसहायता पर फोकस

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, ऊर्जा सुविधा और प्रशासनिक फैसलों को नई दिशा…

6 minutes ago

CGBSE Board Result 2026: थोड़ी देर में जारी होगा 10वीं का रिजल्ट , 3.20 लाख छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिन, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

CGBSE Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब…

11 minutes ago

West Bengal Election: फाल्टा में ईवीएम पर टेप और लाठीचार्ज, सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह को दी जानकारी

West Bengal Election:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में…

30 minutes ago

West Bengal Election : नादिया में भाजपा बूथ एजेंट पर खूनी हमला, टीएमसी पर आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान…

5 hours ago

Shah Rukh Khan : विदेशी धरती पर किंग खान का जलवा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी शाहरुख को सलामी

Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं…

6 hours ago

This website uses cookies.