Thetarget365

अंबिकापुर में ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, हाथ में पहने कड़े से किया था गम्भीर वार

अंबिकापुर @thetarget365 ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने हाथ में पहने कड़े का मारपीट में उपयोग कर गम्भीर रूप से आहत को घायल किया था। मामले में मुख्य आरोपियों सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मुख्य आरोपी अनुराग राजवाड़े गिरफ्तार

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि अनुराग राजवाड़े उर्फ गोली (22 वर्ष), निवासी शिवधारी कॉलोनी, रायपुर की ओर भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बिलासपुर-रायपुर मार्ग से भाग रहे आरोपी अनुराग को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने और अपने हाथ में पहने कड़े से संजय सिंह पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कड़ा बरामद कर लिया है।

पढ़ें इससे जुड़ी खबर..

क्या है घटना ?

संजय सिंह, निवासी पुराना बस स्टैंड, सूरजपुर, ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 मार्च 2025 की रात करीब 10:15 बजे, जब वे अपनी थार कार से रामानुजगंज नाका चौक की ओर जा रहे थे, तभी शिवधारी कॉलोनी चौक के पास सामने से आ रही काले रंग की कार के चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। ब्रेक लगाने के बावजूद, संजय सिंह की कार सामने वाली कार से टकरा गई।

इसके बाद संजय सिंह जब गाड़ी से उतरकर स्थिति देखने लगे, तभी कार में सवार वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी, अनुराग राजवाड़े और आयुष दास ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथ, मुक्के, लात और लाठी से उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे संजय सिंह को गंभीर चोटें आईं।

घटना की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 206/25 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक रश्मि राज सिंह, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, स्पेशल टीम प्रभारी विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नवल दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह, आनंद गुप्ता, मनीष सिंह और रमेश राजवाड़े की अहम भूमिका रही।

पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों वसीम कुरैशी, मोनू कुरैशी और आयुष दास की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Raipur Banke Bihari : रायपुर के बांके बिहारी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Raipur Banke Bihari : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नयापारा में स्थित ऐतिहासिक बांके बिहारी…

9 seconds ago

Amazon Layoffs : अमेजन ने फिर की कर्मचारियों की छंटनी, एआई और ऑटोमेशन पर लगाया अरबों का दांव

Amazon Layoffs : वैश्विक ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) में एक बार फिर कर्मचारियों पर…

7 minutes ago

HMD Cheapest 5G : HMD लाया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और इसके धांसू फीचर्स

HMD Cheapest 5G : नोकिया (Nokia) ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी एचएमडी (HMD)…

12 minutes ago

PM Modi UAE Visit : पीएम मोदी की यूएई यात्रा, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में हुए कई ऐतिहासिक समझौते

PM Modi UAE Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 15 मई 2026 को…

35 minutes ago

Raipur Petrol Price : रायपुर में पेट्रोल हुआ सौ के पार, फ्यूल स्टेशनों पर लगी भारी लंबी लाइनें

Raipur Petrol Price :  आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी…

51 minutes ago

Pati Patni Aur Woh 2 Review : ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना का जलवा, जानिए कैसी है फिल्म?

Pati Patni Aur Woh 2 Review :  बॉलीवुड सिनेमा में जब भी किसी सुपरहिट और…

1 hour ago

This website uses cookies.