अंतरराष्ट्रीय

Pakistan Navy: पाकिस्तान नेवी चीफ ने सर क्रीक में बढ़ाए होवरक्राफ्ट, राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद तनाव

Pakistan Navy:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘सर क्रीक’ इलाके को लेकर दिए गए कड़े बयान के बाद पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ गई है। आनन-फानन में पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ ने विवादित सर क्रीक इलाके का दौरा किया और भारतीय सीमा के करीब तीन होवरक्राफ्ट (पानी और जमीन पर चलने वाली बोट) तैनात कर दी हैं। पाकिस्तान ने ये बोट्स हाल ही में इंग्लैंड से खरीदी हैं।

पाक नेवी चीफ ने भरी संप्रभुता की हुंकार

जानकारी के मुताबिक, एडमिरल नावेद अशरफ ने सर क्रीक की फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सर क्रीक से लेकर बलूचिस्तान के जिवानी तक “पाकिस्तानी संप्रभुता की रक्षा” करने का दम भरा। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तानी नौसेना को नई होवरक्राफ्ट सौंपी, जिसे भारत के लिए एक उकसावे की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने दी थी सख्त चेतावनी

यह घटनाक्रम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने दशहरा के मौके पर सर क्रीक इलाके का दौरा कर शस्त्र पूजा की थी। सिंह ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर सर क्रीक में कोई भी नापाक हरकत की गई तो “पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल फिर से बदल जाएगा।”

राजनाथ सिंह ने 1965 के युद्ध का उदाहरण देते हुए पाकिस्तान को याद दिलाया था कि कराची का रास्ता भी सर क्रीक से होकर गुजरता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि आजादी के 78 साल बाद भी पाकिस्तान की ओर से सीमा को लेकर विवाद खड़ा किया जाता है, जबकि उसकी नीयत में खोट है।

बढ़ रहा पाकिस्तानी मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर

रक्षा मंत्री ने सर क्रीक से सटे इलाकों में पाकिस्तानी फौज द्वारा हाल में मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाए जाने पर भी चिंता जताई थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि भारत की सेनाएं और BSF मुस्तैदी से सीमाओं की रक्षा कर रही हैं, और किसी भी हिमाकत का करारा जवाब दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया था। पाकिस्तान द्वारा सर क्रीक में होवरक्राफ्ट की तैनाती को 1965 की तरह इस विवादित इलाके में तनाव बढ़ाने की एक और कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Read More: Bihar Elections: ‘कूड़ेदान में फेंक देंगे वक्फ एक्ट’, तेजस्वी यादव का मुस्लिम बहुल इलाकों में चुनावी वादा

Thetarget365

Recent Posts

LPG Crisis Rumors: LPG संकट की अफवाहों पर पीएम मोदी का प्रहार, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…

9 hours ago

IPL 2026: बेंगलुरु में आईपीएल के पहले मैच पर संकट, चिन्नास्वामी में सुरक्षा जांच के बाद ही होगा वेन्यू पर फैसला!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…

10 hours ago

Balrampur Opium: बलरामपुर अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़, खजूरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज!

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…

10 hours ago

LPG Crisis India: एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 4.8 करोड़ लीटर केरोसिन को मंजूरी

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…

10 hours ago

Viral Video: न पालकी न कार, सुपरबाइक पर सवार होकर पहुंची दुल्हन; वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर खलबली

Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…

11 hours ago

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप पर अब नहीं चलेगा बच्चों का ‘सीक्रेट’ चैटिंग! माता-पिता के पास होगी कमान

WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…

11 hours ago

This website uses cookies.