Burevestnik Missile: यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने अपनी सबसे खतरनाक परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्तनिक’ (Burevestnik) का सफल परीक्षण किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि इस ‘असीमित रेंज’ वाली मिसाइल को दुनिया का कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम डिटेक्ट नहीं कर सकता।
पुतिन के मुताबिक, 21 अक्टूबर को इस अदृश्य मिसाइल ने 14,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 15 घंटे तक उड़ान भरी और यह दुनिया की नजरों से पूरी तरह ओझल रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुरेवेस्तनिक दुनिया के किसी भी कोने में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, जिसकी मारक क्षमता वस्तुतः असीमित है।
9M730 बुरेवेस्तनिक एक ग्राउंड-लॉन्च्ड, परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल है, जिसे NATO द्वारा SSC-X-9 Skyfall नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका परमाणु रिएक्टर है, जो इसे पारंपरिक ईंधन की जरूरत के बिना उड़ान भरने की शक्ति देता है। इसी कारण इसकी रेंज असीमित हो जाती है और यह कई महीनों तक आसमान में रह सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मिसाइल 50 से 100 मीटर की बेहद निचली ऊंचाई पर उड़कर दुश्मन के रडार सिस्टम को चकमा दे सकती है। अंतर्राष्ट्रीय रक्षा अध्ययन संस्थान (IISS) का मानना है कि यह 20,000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है, यानी रूस से दागी जाने पर यह मिसाइल सीधे अमेरिका के किसी भी हिस्से (वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, कैलिफ़ोर्निया) तक पहुंचने में सक्षम है।
रूस के दावों के बावजूद, पश्चिमी विशेषज्ञ इसकी क्षमताओं पर संदेह जताते हैं और इसे तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण मानते हैं। सबसे बड़ी चिंता रेडिएशन फैलने का खतरा है। पहले के परीक्षणों में विफलताएं आई हैं, जिनमें एक विस्फोट के दौरान पांच रूसी वैज्ञानिकों की मौत भी हो गई थी। अमेरिका इसे ‘फ्लाइंग चेर्नोबिल’ भी कहता है।
हालांकि, पुतिन ने इसे वर्तमान और भविष्य की मिसाइल रक्षा प्रणालियों के लिए “अजेय” बताया है और इसे जल्द ही रूसी रक्षा प्रणाली में शामिल करने की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है। अगर यह मिसाइल पूरी तरह से तैनात हो जाती है, तो यह वैश्विक सैन्य संतुलन को बदल सकती है और अमेरिका की सुरक्षा रणनीति के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।
Puducherry Election Results 2026 Live : देश के अन्य चार राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित…
Assam Election Results 2026 Live : असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए मतों…
Solar Eclipse 2026 : साल 2026 खगोल विज्ञान के प्रेमियों और ज्योतिष में रुचि रखने…
Brain Stroke Recovery : भारत में पिछले कुछ वर्षों में ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में…
Kerala Election Results 2026 Live : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों…
Tamil Nadu Election Results 2026 Live : तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23…
This website uses cookies.