Kawarda News : सड़क पर बेसहारा मवेशियों की समस्या को लेकर एक अजीबोगरीब विरोध देखने को मिला। सोमवार देर रात हनुमान मंदिर के पास कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पोस्टर पर गोबर लगाकर नाराजगी जताई। दरअसल, घायल गाय के इलाज के लिए वे पशु विभाग पहुंचे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। आक्रोशित तुकाराम ने फेसबुक लाइव के जरिए शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवारा मवेशियों के कारण आए दिन हादसे और मौतें हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है।

Viral Video :










