Thetarget365

भोपाल और अंबिकापुर के परम श्रद्धेय आर्चबिशप पास्कल टोपनो का 93 वर्ष की आयु में निधन

अंबिकापुर @thetarget365 भोपाल और अंबिकापुर के परम श्रद्धेय, संत तुल्य, येसु समाजी सेवा निवृत्त आर्चबिशप पास्कल टोपनो का आज 6 अप्रैल को रात्रि 12:30 बजे अंबिकापुर स्थित होली क्रॉस अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे थ्रोम्बोसाइटोपेनिया और क्रोनिक किडनी रोग से ग्रसित थे।

आर्चबिशप टोपनो का जन्म 15 जून 1932 को झारखंड के कोनेलोआ गांव में एक धार्मिक कैथोलिक परिवार में हुआ था। प्रारंभ से ही आध्यात्मिकता और प्रार्थना उनके जीवन का आधार रही। 20 जून 1953 को उन्होंने सीतागढ़ में येसु समाज के नवशिष्यालय में प्रवेश कर सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) में कदम रखा। धार्मिक अध्ययन हेतु उन्हें बेल्जियम भेजा गया, जहां 31 जुलाई 1965 को उन्हें पुरोहित अभिषेक प्राप्त हुआ।

Tertianship पूरा करने के उपरांत उन्होंने कुनकुरी के लोयोला स्कूल में शिक्षक, रेक्टर और प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दीं। बाद में वे रांची येसु समाज के प्रोविंशियल नियुक्त किए गए। 28 अक्टूबर 1985 को उन्हें अंबिकापुर का दूसरा धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया और 18 जनवरी 1986 को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ। 20 मई 1994 तक उन्होंने अंबिकापुर धर्मप्रांत की सेवा की।

इसके पश्चात, 17 जुलाई 1994 को वे भोपाल महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप नियुक्त किए गए। अपने कार्यकाल में उन्होंने कलीसिया का मार्गदर्शन अत्यंत सरलता, आध्यात्मिक गहराई और ईमानदारी के साथ किया। 15 जून 2007 को 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर उन्होंने सेवा से अवकाश ग्रहण किया।

पूर्व राज्यपाल डॉ. बलराम जाखड़ ने उनके विषय में कहा था, “फादर टोपनो, मैं आप में एक सच्चा इंसान देखता हूं… आपकी उपस्थिति मुझे भगवान का एहसास कराती है।”

सेवानिवृत्ति के पश्चात वे अंबिकापुर के ख्रीस्त मिलन आश्रम में निवास कर रहे थे। उन्होंने इस स्थान को “Preparation for Happy Death” (PHD) के लिए चुना था और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अंबिकापुर के बेदाग ईश माता महागिरजा नवापारा कैथेड्रल में 09 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उनके निधन से मसीही समाज में शोक व्याप्त है।

thetarget365

Recent Posts

PM Modi UAE Visit : पीएम मोदी की यूएई यात्रा, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में हुए कई ऐतिहासिक समझौते

PM Modi UAE Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 15 मई 2026 को…

12 minutes ago

Raipur Petrol Price : रायपुर में पेट्रोल हुआ सौ के पार, फ्यूल स्टेशनों पर लगी भारी लंबी लाइनें

Raipur Petrol Price :  आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की तगड़ी…

29 minutes ago

Pati Patni Aur Woh 2 Review : ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना का जलवा, जानिए कैसी है फिल्म?

Pati Patni Aur Woh 2 Review :  बॉलीवुड सिनेमा में जब भी किसी सुपरहिट और…

44 minutes ago

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ₹3 का झटका आ चुका

Petrol Diesel Price Hike :  देशभर में ईंधन की कीमतों में अचानक की गई बढ़ोतरी…

60 minutes ago

Gaza Flotilla 2026 : गाजा नाकेबंदी तोड़ने निकला 50 नावों का कारवां, इजरायल के सामने बड़ी चुनौती

Gaza Flotilla 2026 : इजरायल द्वारा गाजा पट्टी की कड़ाई से की गई नौसैनिक नाकेबंदी…

1 hour ago

Mumbra Murder Case : लापता इंजीनियर की लाश ड्रम में मिलने से सनसनी, जानिए खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

Mumbra Murder Case :  उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…

1 hour ago

This website uses cookies.