Odisha bandh 2025 : ओडिशा में यौन उत्पीड़न से परेशान छात्रा की मौत के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस समेत 8 विपक्षी दलों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भद्रक जिले में ट्रेन रोक दी और भुवनेश्वर में बसों की आवाजाही ठप कर दी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग पैदल घर लौटने को मजबूर हो गए।
चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर भद्रक में टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया, जिससे ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय दुकानों और बाजारों को बंद रखा गया। कई जिलों में मायूसी और सन्नाटा पसरा रहा। मयूरभंज जिले में भी सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
कांग्रेस, CPI(M), SUCI और बीजू जनता दल (BJD) सहित कुल 8 विपक्षी दलों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इन दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कॉलेज प्रशासन व राज्य सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। सभी ने एकजुट होकर न्याय की मांग की और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही।
ओडिशा के बालासोर जिले के फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा ने 12 जुलाई को कॉलेज परिसर में खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया था। छात्रा का आरोप था कि हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HoD) समीर कुमार साहू उसे बार-बार यौन उत्पीड़न का शिकार बना रहे थे। उसने इससे पहले कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष से शिकायत की थी, लेकिन प्रिंसिपल ने उसे शिकायत वापस लेने का दबाव डाला।
घटना के बाद छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर उसे AIIMS भुवनेश्वर रेफर किया गया। 14 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने AIIMS पहुंचकर बर्न यूनिट में छात्रा से मुलाकात की और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। दुर्भाग्यवश, उसी दिन छात्रा ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद 12 जुलाई को ही पुलिस ने आरोपी HoD समीर साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया। बढ़ते विरोध और जनता के दबाव के चलते 14 जुलाई को प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला सिर्फ एक छात्रा की दर्दनाक मौत नहीं, बल्कि शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न, शिकायतों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोलता है। राज्यभर में उग्र प्रदर्शन इस बात का संकेत हैं कि लोग अब न्याय और जवाबदेही की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं।
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान…
Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं…
LPG Rules : यदि आपके रसोई घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का उपयोग होता…
Trump Cuba Strike : दुनिया इस समय पहले से ही ईरान और इजरायल के बीच…
Riyan Parag Vaping : आईपीएल 2026 के सीजन में मैदान पर रोमांच तो भरपूर है,…
Bhooth Bangla : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स…
This website uses cookies.