ASEAN Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 47वें आसियान शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत और आसियान देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साझा मूल्यों पर आधारित संबंधों पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि आसियान भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का अहम स्तंभ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और आसियान के बीच सहयोग केवल आर्थिक या रणनीतिक नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने कहा, “अनिश्चितताओं के इस दौर में भी भारत-आसियान क्रम्प्रिहेन्सिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप में सतत प्रगति हुई है। हमारी ये मजबूत साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का सशक्त आधार बनकर उभर रही है।”
पीएम मोदी ने भारत-आसियान साझेदारी को ग्लोबल साउथ के नेतृत्व और आवाज का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत हर संकट और आपदा के समय अपने आसियान मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। उनका कहना था कि यह साझेदारी सिर्फ व्यापार या सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, तकनीकी और मानव संसाधन सहयोग में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
इस वर्ष की आसियान समिट की थीम ‘इनक्लूसिविलिटी एंड सस्टेनिबिलिटी’ को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में प्रमुखता दी। उन्होंने कहा कि चाहे डिजिटल इन्क्लूजन हो या वैश्विक चुनौतियों के बीच फूड सिक्योरिटी और रिजिलियन्ट सप्लाई चेन सुनिश्चित करना, भारत इन प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है और इन क्षेत्रों में आसियान देशों के साथ साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम मोदी ने भारत की भूमिका को क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए अहम बताते हुए कहा कि भारत और आसियान देशों की साझेदारी सामूहिक विकास और समृद्धि के लिए मजबूत आधार है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत की यह प्रतिबद्धता भविष्य में और अधिक सहयोग और साझेदारी के नए आयाम स्थापित करेगी।प्रधानमंत्री मोदी का यह वर्चुअल संबोधन भारत-आसियान संबंधों को नई दिशा देने और ग्लोबल साउथ में भारत की भूमिका को मजबूत करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और आसियान के बीच यह रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक विकास और सामाजिक समृद्धि के लिए नया मील का पत्थर साबित होगी।
Raipur Airport News : कोलकाता से पुणे की यात्रा कर रही इंडिगो की उड़ान संख्या…
Riyan Parag Fine : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम ने…
Chhattisgarh ED Raids : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता…
Women Reservation Bill : छत्तीसगढ़ विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में आज महिला सशक्तिकरण और…
Sitapur Gang Rape Case : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सामने आए सामूहिक…
This website uses cookies.