लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने मां के साथ किया गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना आरोप लगाकर फंसाती….

रायपुर@thetarget365 : एक युवती ने खुद को अविवाहित बताकर चार शादियां की। चौथे पति को झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती और उसकी मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि खुद को अविवाहित बताकर समाज के वाट्सऐप ग्रुप में अपना बायोडाटा भेजती थी। इसी के जरिए वर्ष 2023 में शुभम से उसकी पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

पति से पैसों की डिमांड

इसके बाद पूजा और शुभम ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद पूजा ने लॉकर में रखे गहने अपनी मां को दे दिए। फिर कुछ दिन बाद शुभम से पैसों की मांग करने लगी। इससे शुभम परेशान हो गया। फिर शुभम को अपने परिवार से अलग रहने की जिद करने लगी। बाद में दोनों अंबिकापुर चले गए। वहां से पूजा बार-बार मायके भी जाने लगी।

आरोपी युवती के साथ मां भी गिरफ्तार

इसके बाद पूजा ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद शुभम ने पता किया, तो खुलासा हुआ कि इससे पहले पूजा तीन और शादियां कर चुकी है। हर बार खुद को अविवाहित बताती थी। इसके बाद पति से पैसें ऐंठती थी। शुभम ने पूरे मामले की शिकायत न्यायालय में किया। न्यायालय के आदेश पर मुजगन पुलिस ने पूजा और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Recent Posts

Women Reservation Bill : “आरक्षण तो बहाना था, निशाना कुछ और”, महिला आरक्षण बिल गिरने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला!

Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…

3 minutes ago

Lord Parshurama Biography : “आज भी जीवित हैं भगवान परशुराम”, अष्टचिरंजीवी महामुनि के कलयुग में होने का क्या है रहस्य?

Lord Parshurama Biography :  सनातन धर्म में भगवान परशुराम का व्यक्तित्व अत्यंत तेजस्वी और शौर्य…

18 minutes ago

Women Reservation Bill : “मुखिया का अपमान तो नरक में स्थान”, महिला आरक्षण पर मंत्री गुलाबो देवी के बिगड़े बोल!

Women Reservation Bill :  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान योगी…

35 minutes ago

Javelin Controversy: नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल का कोच पर बड़ा धमाका, “सिस्टम” पर उठाए गंभीर सवाल!

Javelin Controversy:  भारत में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले…

41 minutes ago

Mahabharat Bheem: जब खेल का ‘स्वर्ण’ विजेता बना टीवी का ‘महाबली’, प्रवीण कुमार सोबती की अनसुनी दास्तां!

Mahabharat Bheem:  भारतीय इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे असाधारण व्यक्तित्व दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी…

47 minutes ago

This website uses cookies.