रायपुर@thetarget365 : प्रदेश में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। वहीं अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। वहीं, यहां से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा।
आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का टेम्प्रेचर 40.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा और प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक था।
बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का टेम्प्रेचर 23.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को यहां दिन का तापमान 38.5 डिग्री रहा। यह औसत से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा 24.6 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। सोमवार को अंबिकापुर में दिन का पारा 35.4 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 4.6 डिग्री कम था।
Women Reservation Bill : संसद के विशेष सत्र में उस समय एक ऐतिहासिक गतिरोध पैदा…
US Iran Tension 2026 : ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता…
Healthy Gut Summer : तपती गर्मी और उमस भरे मौसम का सबसे बुरा असर हमारे…
भारतीय काल गणना और हिंदू धर्मग्रंथों में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।…
World War Alert: "वैश्विक राजनीति में अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिकी…
Tech Report: भारतीय स्मार्टफोन बाजार, जो पिछले कई वर्षों से लगातार विकास की राह पर…
This website uses cookies.