थाना प्रभारी ने लगाई फटकार, मदहोश आरक्षक थाने में करने लगा आत्महत्या की कोशिश, लाइन हाजिर

बिलासपुर (thetarget365)। शहर के सीपत थाना में पदस्थ आरक्षक ने थाने के अंदर आत्महत्या की कोशिश की जिसे उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। थाने में इस प्रकार की घटना पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप

जानकारी अनुसार, बिलासपुर के सीपत थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप 29 मई को पुलिस चेकिंग के दौरान शराब पीकर चेकिंग में पहुंचा था। इस बात की जानकारी जब थाना प्रभारी कृष्ण सिदार को हुई तो उन्होंने आरक्षक को जमकर फटकार लगा दी, जिससे क्षुब्ध होकर अगले दिन आरक्षक ने थाना के अंदर ही अपने गमछा से फांसी लगा आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप को समझाया और आत्महत्या करने से मना किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप शराब के नशे में था और उसकी हरकत के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मामले की जांच डीएसपी द्वारा की जा रही है।
thetarget365

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रक ने ली शिक्षिका की जान, साथी गंभीर—स्कूल जाते समय दर्दनाक हादसा

Balrampur News : शनिवार सुबह वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे…

15 minutes ago

Bengal Election : अभिषेक बनर्जी के गढ़ में बड़ी कार्रवाई, क्या अब बदलेगा बंगाल चुनाव का समीकरण?

Bengal Election :  पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान निष्पक्षता से समझौता करने…

3 hours ago

Nashik TCS Case : दानिश के मोबाइल में छिपे हैं कौन से राज, क्या खुलेगा धर्मांतरण का इंटरनेशनल कनेक्शन?

Nashik TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक में बहुचर्चित टीसीएस (TCS) उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले…

3 hours ago

Gold Today Silver Rate : अचानक सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या यह खरीदारी करने का सबसे सही समय है?

Gold Today Silver Rate :  भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में बीते…

3 hours ago

Mau Accident : शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदली, मऊ हादसे की वो खौफनाक सच्चाई

Mau Accident : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई…

3 hours ago

This website uses cookies.