अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा पुलिस विभाग द्वारा अपने अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण हेतु एक सराहनीय पहल करते हुए पुलिस वेलफेयर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में यह शिविर दिनांक 08 जून 2025 (रविवार) को प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रक्षित केन्द्र अंबिकापुर में आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सेवाएं, मुफ्त औषधि वितरण के साथ-साथ शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. उत्कर्ष सोनी (मेडिसिन), डॉ. वीआर सिंह (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. मयंक शर्मा (आयुर्वेदाचार्य), डॉ. प्रदीप टोप्पो (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रिया वर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. टी. संदीप (मनोरोग विशेषज्ञ) विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
इस शिविर में सरगुजा जिले के सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन भाग ले सकते हैं। यह आयोजन पुलिस विभाग के मानवीय दृष्टिकोण एवं समग्र कल्याण की भावना को दर्शाता है। शिविर का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाना है, बल्कि शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को देना भी है।
Amit Shah Bengal Observer : भारतीय राजनीति के गलियारों में एक बार फिर भारतीय जनता…
Raipur Police Transfer : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मी…
CM Oath Ceremony : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो…
End of Leftism in India : केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भारतीय राजनीति के…
West Bengal Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने एक ऐसी…
This website uses cookies.