छत्तीसगढ़

दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिसकर्मी की सांठगांठ उजागर, आरक्षक सेवा से बर्खास्त

सूरजपुर @thetarget365 सूरजपुर जिले में 13 अक्टूबर को हुए जघन्य दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिलाबदर कबाड़ी कुलदीप साहू और उसके सहयोगियों के साथ कथित पुलिसिया सांठगांठ की जांच रिपोर्ट आईजी सरगुजा को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सूरजपुर एसपी प्रशांत ठाकुर ने कोतवाली में पदस्थ आरक्षक प्रदीप साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

क्या था मामला

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कुलदीप साहू और उसके साथियों ने प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके अलावा, उन्होंने एक आरक्षक पर खौलता तेल डालने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की भी कोशिश की थी। घटना के बाद जिले में भारी तनाव फैल गया था। पुलिस ने कुछ दिनों बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जांच में खुलासा

घटना के बाद आरोपियों को पुलिसिया संरक्षण के आरोप लगाए गए, जिसके बाद सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने जांच टीम का गठन किया। कोरिया जिले की एएसपी मोनिका सिंह और कुसमी एसडीओपी एमानुएल लकड़ा के नेतृत्व में की गई जांच में यह पाया गया कि आरक्षक प्रदीप साहू क्रमांक 645 ने मुख्य आरोपी कबाड़ी कुलदीप साहू की मां से संपर्क कर उसके घर से 2 लाख रुपये निकलवाए। इस गतिविधि की जानकारी किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को नहीं दी गई।

सख्त कार्रवाई

जांच रिपोर्ट में आरक्षक प्रदीप साहू की आरोपी से सांठगांठ की पुष्टि होने के बाद संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (बी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस विभाग में हलचल

इस घटना ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुचित संबंध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

पढ़ें संबंधित खबरें..

 

thetarget365

Recent Posts

Surguja Plastic Roads: सरगुजा में कचरा बना ‘काला सोना’, जानिए कैसे प्लास्टिक से बन रही हैं सड़कें

Surguja Plastic Roads: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले ने कचरा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास…

30 minutes ago

TMC Manifesto 2026: ममता बनर्जी का बड़ा दांव, ‘लक्ष्मी भंडार’ की राशि बढ़ी और बेरोजगारों को मिलेगा हर महीने भत्ता

TMC Manifesto 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने…

38 minutes ago

Janjgir ACB Action: जांजगीर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का खेल खत्म, एसीबी ने 4 को दबोचा

Janjgir ACB Action:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

50 minutes ago

Illegal Online Betting Ban: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा प्रहार, 8400 से ज्यादा गेमिंग ऐप्स और वेबसाइट्स बैन

Illegal Online Betting Ban: भारत सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के नेटवर्क को…

1 hour ago

This website uses cookies.