Ambikapur News : अंबिकापुर शहर में हाल ही में हुई महिला के साथ दुराचार और जघन्य हत्या की घटना के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। महिला अपराधों में बढ़ोतरी, नशे के फैलते कारोबार और पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए राजीव भवन से सद्भावना चौक (महामाया प्रवेश द्वार) तक मौन कैंडिल मार्च निकाला।
यह मार्च उस पीड़ित महिला को समर्पित था, जिसकी हाल ही में दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव और युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल सहित मंडल, वार्ड और बूथ स्तर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के समापन पर सद्भावना चौक में मृतिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मीडिया से बातचीत में AICC सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में महिला अपराध और नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अफीम की खेती सत्ता के संरक्षण में हो रही है और सरकार विधानसभा में ड्रग पैडलरों के नाम छुपा रही है। इससे नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसका सीधा असर महिला अपराधों में इजाफे के रूप में सामने आ रहा है।
वहीं युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास ने घटना को बेहद भयावह बताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई जानकारी दिल दहलाने वाली है। उन्होंने अंबिकापुर की इस घटना की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से करते हुए कहा कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस आरोपी को पुलिस “साइको” बता रही है, वह खुलेआम समाज में घूम रहा है और आगे भी घटनाओं को अंजाम दे सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां सरकार अदानी के लिए जंगल कटवाने में भारी पुलिस बल लगा सकती है, वहीं एक खतरनाक अपराधी को पकड़ने में गंभीरता नहीं दिखा रही है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
MI vs GT : IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…
JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…
SC Netaji Petition : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक…
Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…
BJP Janakrosh : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न…
Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.