अंबिकापुर @thetarget365 एक ओर जहां 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के वादे किए थे, वहीं दूसरी ओर वर्तमान में विष्णुदेव साय सरकार की नई युक्तियुक्तकरण नीति ने उन वादों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाल ही में स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रदेश में लगभग 4000 सरकारी स्कूलों को बंद किया जाएगा और इसके चलते लगभग 35 हजार शिक्षकों के पद भी समाप्त हो जाएंगे। यह कदम भाजपा द्वारा जारी 2023 के घोषणा पत्र के बिल्कुल विपरीत माना जा रहा है, जिसमें राज्य में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती और नए स्कूल खोलने की बात कही गई थी। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था पर मंडरा रहे इस संकट को लेकर युवा कांग्रेस अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद शुभम जायसवाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।
शुभम जायसवाल ने कहा कि, “यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ जुमलों का झांसा दिया। स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों की भर्ती रोकने का निर्णय प्रदेश के बेरोजगारों और बच्चों के भविष्य के साथ धोखा है।” उन्होंने सरकार से यह मांग की कि युक्तियुक्तकरण की नई नीति को तत्काल वापस लिया जाए और चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप 57 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को शराब दुकानों के बजाय स्कूल खोलने में रुचि लेनी चाहिए और विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का विस्तार सुनिश्चित करना चाहिए।
शुभम ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह नीति वापस नहीं ली, तो युवा कांग्रेस शिक्षा और बेरोजगारों के हक में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। यह मामला अब सिर्फ शिक्षा का नहीं, बल्कि विश्वास और भविष्य के साथ हुए छल का है।
Strait of Hormuz Update : दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, होर्मुज…
Delimitation Bill : लोकसभा में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहाँ महिला आरक्षण कानून और…
Kangana vs Rahul: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए हालिया संबोधन पर…
Women Reservation Bill : महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान से ठीक पहले लोकसभा का माहौल…
Germany Whale Rescue: दुनिया के एक सुदूर कोने में, समुद्र के किनारे रेत के टापू…
Karnataka Road Accident: कर्नाटक के यादगीर जिले से शुक्रवार को एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक…
This website uses cookies.